Bigg Boss 12: सलमान खान के शो में होगी किम शर्मा की वाइल्ड कार्ड एंट्री?
'बिग बॉस' के मेकर्स हर साल शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को लाकर घर में भूचाल ला देते हैं। हर सीजन में दर्शकों के बीच यह सस्पेंस बना रहता है कि इस साल शो में बतौर वाइल्ड कार्ड किसकी एंट्री होगी। इस साल 'मोहब्बतें' गर्ल किम शर्मा का नाम चर्चा में है।
