1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 20 साल बाद शाहरुख ने किया खुलासा, बिना स्क्रिप्ट पढ़ें क्यों साइन की थी 'कुछ-कुछ होता है'

20 साल बाद शाहरुख ने किया खुलासा, बिना स्क्रिप्ट पढ़ें क्यों साइन की थी 'कुछ-कुछ होता है'

 Published : Oct 17, 2018 03:42 pm IST,  Updated : Oct 17, 2018 03:43 pm IST

फिल्म के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जश्न में फिल्म के कलाकारों के साथ कई अन्य फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की।

KKHH- India TV Hindi
KKHH

मुंबई: फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के 20 वर्ष पूरे होने के जश्न में शामिल हुए फिल्म के मुख्य अभिनेता शाहरुख खान ने मंगलवार को कहा कि शुरुआत में निर्देशक करण जौहर ने मुझे 'बकवास कहानी' सुनाई लेकिन इसके प्रति उनके (करण जौहर के) दृढ़ विश्वास को देखकर उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर दी। फिल्म के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जश्न में फिल्म के कलाकारों के साथ कई अन्य फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की। इस मौके पर मीडियाकर्मी भी मौजूद थे।

शाहरुख ने इनकी मौजूदगी में कहा, "मैं स्क्रिप्ट कभी नहीं सुनता। मैं उन लोगों की दिल की धड़कन सुनता हूं, जो मुझे बहुत बार बात करते हैं और कहते हैं कि आप इतनी शानदार स्क्रिप्ट से पीछे क्यों हट रहे हैं। अब भी मैं स्क्रिप्ट नहीं समझता और मैं पूरे विश्वास से कह सकता हूं कि मैं स्क्रिप्ट नहीं बल्कि स्क्रिप्ट मेकर या फिल्मकार को समझता हूं।"

बीते दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा, "करण मेरे पास आए और मुझे एकदम बकवास कहानी सुनाई, जो निश्चित रूप से वहीं नहीं थी जो आखिरकार दर्शकों ने देखी। करण ने अपने खास अंदाज में मुझे प्रभावित करने के लिए कई शब्दों में बकवास कहानी सुनाई और मैंने कहानी को बिना समझे हां कर दिया। मुझे खुशी है कि मैं कहानी के चक्कर में नहीं फंसा और करण की दृढ़ता देखकर आगे बढ़ा।"

KKHH के 20 साल पूरे होने पर सलमान खान ने कही ये बात

2 दिसंबर को है निक-प्रियंका की शादी

विद्युत जामवाल की फिल्म 'जंगली' का टीजर रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन