1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 3 Tamil: 'लड़की को छेड़ने' वाले बयान पर भी ठहाके लगाकर हंसते रहे कमल हसन, हो रही है आलोचना

Bigg Boss 3 Tamil: 'लड़की को छेड़ने' वाले बयान पर भी ठहाके लगाकर हंसते रहे कमल हसन, हो रही है आलोचना

बिग बॉस तमिल 3 के साथ इसके होस्ट कमल हसन भी विवादों का हिस्सा बन गए हैं। शो के एक एपिसोड का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से कमल हसन की आलोचना हो रही है।

Kamal hassan- India TV Hindi
Kamal hassan

'बिग बॉस 3 तमिल' इन दिनों सुर्खियों में है। बिग बॉस के साथ इसके होस्ट कमल हसन(Kamal hassan) भी विवादों का हिस्सा बन गए हैं। शो के एक एपिसोड का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बिग बॉस के कंटेस्टेंट एक्टर सरवनन का एक विवादित बयान है। जिसकी वजह से कमल हसन की आलोचना हो रही है।

वायरल हो रही वीडियो में सरवनन बताते हैं कि वह बस में लड़कियों को छेड़ा करते थे। जिससे बाद वहां बैठे सभी लोग हंसने लगें। सिर्फ यहीं वहां बैठे लोग सीटियां और तालियां बजाने लगे और कमल हसन इस बात पर जोर-जोर से ठहाके लगाकर हंसते हैं।

एपिसोड की वीडियो सिंगर चिन्मई श्रीपदा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की है। जिसके बाद से ट्विटर पर सभी लोग कमल हसन की ट्विटर पर आलोचना कर रहे हैं।

Also Read:

उन्नाव रेप केस: ट्विंकल खन्ना ने ट्वीट कर मांगी पीड़िता को न्याय मिलने की दुआ

फैंस के प्यार में रणवीर सिंह बने फोटोग्राफर, शेयर की क्यूट सी सेल्फी

Latest Bollywood News