1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फैंस के प्यार में रणवीर सिंह बने फोटोग्राफर, शेयर की क्यूट सी सेल्फी

फैंस के प्यार में रणवीर सिंह बने फोटोग्राफर, शेयर की क्यूट सी सेल्फी

 Published : Jul 30, 2019 05:12 pm IST,  Updated : Jul 30, 2019 05:24 pm IST

रणवीर सिंह इन दिनों लंदन में फिल्म 83 की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान ही रणवीर के फैन उनसे मिलने पहुंच गए, बस क्या था रणवीर अपने फैंस को देखकर फोटोग्राफर वाले रोल में आ गए।

रणवीर सिंह- India TV Hindi
रणवीर सिंह

रणवीर सिंह इन दिनों लंदन में फिल्म 83 की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान ही रणवीर के फैन उनसे मिलने पहुंच गए, बस क्या था रणवीर अपने फैंस को देखकर फोटोग्राफर वाले रोल में आ गए और फिर रणवीर ने फैंस के साथ कई सेल्फी ले ली। रणवीर की इस फोटो को 'फैन क्लब' ने शेयर किया है और इसके बाद यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में रणवीर ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहने हुए हैं और साथ ही फंकी सन ग्लासेस लगाए नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके पीछे कई फैन नजर आ रहे हैं।

बता दें कि रणवीर सिंह अब जल्द ही फिल्म 83 में काम करते नजर आएंगे। फिल्म के लिए रणवीर सिंह और उनकी पूरी कास्ट ने बेहिसाब मेहनत की है और ये प्रैक्टिस लगातार जारी है। फिल्म की शूटिंग इंग्लैंड में चल रही है। फिल्म से रणवीर सिंग के कपिल देव लुक के अलावा उनकी प्रैक्टिस और शूटिंग की कई तस्वीरें अब तक सामने आ चुकी हैं। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं और उनका लुक काफी पहले ही सोशल मीडिया पर आ चुका है। रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण फिल्म में भी उनकी पत्नी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। वह कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका जल्द ही फिल्म छपाक में भी नजर आएंगी।

दीपिका फिल्म पद्मावत के बाद से पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। उन्होंने रणवीर सिंह से शादी के लिए कुछ महीने का ब्रेक लिया था और इस दौरान रणवीर लगातार फिल्में करते रहे थे। उनकी अगली फिल्म में वह एसिड विक्टिम की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म की कहानी एसिड विक्टिम लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है।

ये भी पढ़ें:

Happy Birthday Sonu Nigam: सोनू निगम क्यों हैं आज के दौर के सबसे वर्सेटाइल सिंगर, इसे पढ़ने के बाद आप भी मानेंगे

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 30 July: कार्तिक-नायरा के बेटे कायरव को है गंभीर बीमारी

कनाडा में गुरु रंधावा पर हुआ हमला, चेहरे से खून पोंछते नजर आए सिंगर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन