1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका गांधी हैं आदर्श उम्मीदवार: कैप्टन अमरिंदर सिंह

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका गांधी हैं आदर्श उम्मीदवार: कैप्टन अमरिंदर सिंह

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 29, 2019 04:51 pm IST,  Updated : Jul 29, 2019 04:51 pm IST

कांग्रेस पार्टी के अंदर प्रियंका गांधी को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाए जाने की मांग मजबूत होती जा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कदावर नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि प्रियंका गांधी पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका गांधी आदर्श उम्मीदवार होंगी

Priyanka Gandhi will be perfect candidate for Congress Party Presidentship says Capt Amrinder Singh- India TV Hindi
Priyanka Gandhi will be perfect candidate for Congress Party Presidentship says Capt Amrinder Singh Image Source : PRIYANKA GANDHI

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के अंदर प्रियंका गांधी को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाए जाने की मांग मजबूत होती जा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कदावर नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि प्रियंका गांधी पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका गांधी आदर्श उम्मीदवार होंगी। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा ‘’पार्टी की कमान संभालने के लिए प्रियंका निपुण प्रत्याशी होंगी लेकिन यह सब कांग्रेस वर्किंग कमेटी पर निर्भर करता है क्योंकि इस मुद्दे पर अंतिम फैसला कांग्रेस वर्किंग कमेटी को ही लेना है।‘’

अमरिंदर सिंह ने हाल ही में कहा था कि पार्टी की कमान किसी युवा नेता के हाथ में होनी चाहिए, उन्होंने सोमवार को राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने पर भी खेद जताया। अमरिंदर सिंह ने कहा कि देश की अधिकतर आबादी युवा है और एक युवा नेता ही युवा आबादी की महत्वकांक्षा को पूरा कर सकता है।

अमरिंदर सिंह ने प्रियंका गांधी के बारे में कहा कि वे एक सक्षम नेता हैं और अध्यक्ष बनती हैं तो आसानी से पार्टी के नेताओं का भरोसा जीतने में कामयाब होंगी और राहुल गांधी ने क्योंकि अपना त्यागपत्र वापस लेने से इनकार कर दिया है ऐसे में उनके बदले में प्रियंका गांधी अच्छी नेता साबित होंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत