Bigil Trailer Out: इस फिल्म में विजय डबल रोल में दिखाई देंगे, जबकि जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका निभाते नज़र आएंगे।
Bigil Trailer Out
Bigil Trailer Out: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय जल्द ही 'बिगिल' (Bigil) फिल्म में नज़र आने वाले हैं। इस मूवी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
'बिगिल' में विजय के अलावा नयनतारा, जैकी श्रॉफ, कातिर, योगी बाबू, अमृत नायर समेत कई कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं। जैकी इस फिल्म में नेगेटिव रोल में नज़र आएंगे।
इस फिल्म को लेकर इतना जबरदस्त क्रेज है कि कुछ ही मिनटों में ट्रेलर को लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, ट्विटर पर भी #BigilTrailer ट्रेंड हो रहा है।
इस मूवी का निर्देशन एटली ने किया है, जिसका बजट 180 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ये फिल्म दिवाली के मौके पर 27 अक्टूबर को रिलीज होगी।
जैकी श्रॉफ हाल ही में प्रभास की फिल्म 'साहो' में नज़र आए थे। इस मूवी को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला।