1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. The Sky Is Pink Box Office Collection Day 1: प्रियंका चोपड़ा की फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरूआत, कमाए 2.5 करोड़ रुपए

The Sky Is Pink Box Office Collection Day 1: प्रियंका चोपड़ा की फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरूआत, कमाए 2.5 करोड़ रुपए

 Published : Oct 12, 2019 09:23 am IST,  Updated : Oct 12, 2019 10:33 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' की बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी शुरूआत रही ।

The Sky Is Pink- India TV Hindi
The Sky Is Pink Image Source : INSTAGRAM

द स्काई इज पिंक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' की बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी शुरूआत रही । बता दें कि प्रियंका की फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' लगभग 2 साल से इंतजार किया जा रहा था। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म में शानदार एक्टिंग की है। इस फिल्म में प्रियंका और फरहान के अलावा जायरा वसीम और रोहित सराफ अहम रोल में है। सच्ची कहानी पर आधारित 'द स्काइ इज पिंक' लोगों के दिलों को छू जाने वाली स्टोरी है, लेकिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला रहा है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी शुरूआत हुई है। इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।

बता दें कि फिल्म की पूरी कहानी नीरेन और अदिति के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों के 'जीन' में कुछ दिक्कतें हैं जिसका खामियाजा उनके बच्चों को भुगतना पड़ता है। उनकी बेटी आयशा जन्म के साथ ही एक खतरनाक बीमारी का शिकार हो जाती हैं। नीरेन और अदिति पहले ही अपनी एक बेटी खो चुके होते हैं। वो नहीं चाहते हैं कि उनकी छोटी बेटी आयशा को कुछ हो। इसलिए वह उसके इलाज के लिए लंदन जाते हैं, और फिर शुरू होता है आयशा को लेकर उनका संघर्ष। फिल्म की कहानी दिल्ली और लंदन के बीच घूमती रहती है। 

Also Read:

दीपिका पादुकोण ने फैंस के लिए खोली अपनी आलमारी, 2 घंटे में बिके सारे कपड़े

Bigg Boss 13: हिना खान के बाद अब 'बिग बॉस' में आएंगे सुनील ग्रोवर और भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन