मुंबई: पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है। पिछले हफ्ते वीकेंड के वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई थी और एक्ट्रेस हिना खान भी 'बिग बॉस' के घर आई थीं। अब खबर आ रही है कि कॉमेडियन सुनील ग्रोवर इस वीकेंड का वार में हर्ष लिम्बाचिया के साथ कॉमेडी का तड़का लगाएंगे।
Related Stories
गौरतलब है कि कॉमेडियन भारती सिंह अपने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ 'खतरा खतरा खतरा' शो में आती हैं। ये शो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
सुनील ग्रोवर की बात करें तो वो सलमान खान के साथ 'भारत' मूवी में नज़र आए थे। उनकी कॉमिक टाइमिंग लोगों को खूब पसंद है। ऐसे में हर्ष और सुनील को 'बिग बॉस 13' के स्टेज पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं।
Bigg Boss 13 की बात करें तो पिछले हफ्ते कोई भी एलिमिनेशन नहीं हुआ था, लेकिन इस हफ्ते कोई कंटेस्टेंट बेघर होगा। ऐसे में लड़कों और लड़कियों ने एक-दूसरे को नॉमिनेट किया है।
Also Read:
Bigg Boss 13: टास्क के दौरान एग्रेसिव मोड में दिखीं लड़कियां, लड़कों को करेंगी नॉमिनेट
डिप्रेशन का शिकार हो चुके हैं करण सिंह ग्रोवर, पत्नी बिपाशा बासु ने दिया साथ