1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: टास्क के दौरान एग्रेसिव मोड में दिखीं लड़कियां, बेघर होने से बचने के लिए लड़कों में हुई भिड़ंत

Bigg Boss 13: टास्क के दौरान एग्रेसिव मोड में दिखीं लड़कियां, बेघर होने से बचने के लिए लड़कों में हुई भिड़ंत

 Published : Oct 11, 2019 07:21 pm IST,  Updated : Oct 11, 2019 10:59 pm IST

Bigg Boss 13: बिग बॉस 13 में शुक्रवार के एपिसोड में लड़कियां खुद को एलिमिनेशन से बचाने के लिए टास्क करेंगी और लड़कों को नॉमिनेट भी करेंगी।

Bigg Boss 13- India TV Hindi
Bigg Boss 13

Bigg Boss 13:  पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में रश्मि देसाई, कोएना मित्रा, दलजीत कौर और शहनाज गिल को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है। इनमें से किसी एक को इस हफ्ते एलिमिनेट किया जाएगा, लेकिन बिग बॉस ने एक टेढ़ा ट्विस्ट डाला है। 

कलर्स ने शुक्रवार के एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें बिग बॉस ने रश्मि, दलजीत, शहनाज और कोएना को एलिमिनेशन से सुरक्षित होने के लिए एक और मौका दिया है।

इसके लिए एक टास्क होगा। गार्डन एरिया में एक घड़ी लगाई गई है, जिस पर नॉमिनेटेड फीमेल कंटेस्टेंट्स की फोटो लगी है। इस घड़ी में एक कांटा है, जिस पर सुरक्षित लिखा है। टास्क में इन चारों लड़कियों को कार्य की समाप्ति तक ये सुनिश्चित करना होगा कि घड़ी का कांटा उनकी तस्वीर पर हो। ऐसे में वो इस हफ्ते के एलिमिनेशन से बच जाएंगी।

हालांकि, इस टास्क के दौरान कोएना और दलजीत के बीच तीखी बहस होगी। प्रोमो में चारों लड़कियों को एग्रेसिव मोड में देखा जा रहा है। 

टास्क के दौरान घड़ी का कांटा टूट जाता है। ऐसे में देखना होगा कि बिग बॉस इस टास्क को आगे बढ़ाएंगे या फिर ये टास्क रद्द हो जाएगा।

इसके अलावा बिग बॉस ने एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें लड़कों की किस्मत घर की महिलाएं लिखेंगीं। दरअसल, बिग बॉस ने लड़कों को बेघर होने से बचने के लिए एक टास्क दिया है। इसमें सभी को अपने-अपने तालाब को साफ रखना है, जिसके तालाब में मछलियां नहीं होंगी, वो लड़का खुद को एलिमिनेट होने से बचा लेगा। इस टास्क के दौरान लड़कों में खूब भिड़ंत हुई।  

Also Read:

Happy Birthday Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के फेमस डायलॉग्स, जो आज भी लोगों की जुबां पर हैं कायम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: नायरा के लिए अपनी वकील दामिनी मिश्रा से ही लड़ गया कार्तिक

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन