1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: 'क्वीन' टास्क जीतकर घर की पहली क्वीन बनीं देवोलिना भट्टाचार्जी

Bigg Boss 13: 'क्वीन' टास्क जीतकर घर की पहली क्वीन बनीं देवोलिना भट्टाचार्जी

 Published : Oct 09, 2019 11:56 pm IST,  Updated : Oct 10, 2019 12:05 am IST

कलर्स टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 13 के 10 अक्टूबर यानी आज के एपिसोड में काफी कुछ मजेदार और मसालेदार देखने को मिला।

देवोलिना भट्टाचार्जी- India TV Hindi
देवोलिना भट्टाचार्जी

कलर्स टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 13 के 10 अक्टूबर यानी आज के एपिसोड में काफी कुछ मजेदार और मसालेदार देखने को मिला। घर की क्वीन बनने के चक्कर में माहिरा, शेफाली और शहनाज के बीच तीखी बहस देखने को मिला वहीं दूसरी तरफ लड़कियों के बीच की लड़ाई में लड़कों ने भी काफी मजे लिए और गेम के अंत तक देवोलिना भट्टाचार्जी क्वीन टास्क जीतकर घर की पहली क्वीन बन गई।

'साथ निभाना साथिया' की गोपी बहू फेम देवोलीना भट्टाचार्जी 'बिग बॉस 13' में काफी अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। क्वीन टास्क जीतने के बाद सभी घरवालों ने देवोलीना को बधाई दी।

सीधी सादी दिखने वाली देवोलीना इस शो में काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। गेम के अंत में देवोलिना और दलजीत कौर के बीच घर की क्वीन बनने के लिए कांटे की टक्कर थी लेकिन अबू मलिक ने गेम का रूख बदल दिया और देवोलीना ने दलजीत का मटका पानी में फेंक कर घर की पहली 'क्वीन' का खिताब अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़ें

Bigg Boss 13 Highlights: नॉमिनेशन के बाद आज घर में देखने को मिलेगी तीखी नोक-झोक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन