मुंबई: पॉपुलर सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' में मिस्टर बजाज का रोल निभा रहे एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) डिप्रेशन का शिकार हो चुके हैं। मेंटल हेल्थ डे पर करण ने खुद इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उस बुरे वक्त में उनकी पत्नी बिपाशा बासु ने काफी साथ दिया।
Related Stories
बता दें कि 10 अक्टूबर को मेंटल हेल्थ डे के मौके पर करण सिंह ग्रोवर ने पिंकविला को इंटरव्यू दिया और बताया कि वो डिप्रेशन से गुजर चुके हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन सबसे जरूरी ये जानना है कि इसकी असली जड़ क्या है।
करण सिंह ग्रोवर ने कहा, 'मेरे लिए वो वक्त बेहद मुश्किल भरा रहा, लेकिन उस वक्त बिपाशा मेरे साथ थीं। उन्होंने मेरा साथ दिया।'
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी डिप्रेशन से गुजर चुकी हैं और उन्होंने अपने फैंस को इसकी जानकारी भी दी थी। आलिया भट्ट समेत कई एक्टर्स डिप्रेशन का शिकार हो चुके हैं।
Also Read:
डेंगू की चपेट में आए धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर हेल्थ को लेकर दी नई जानकारी
Happy Birthday Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के फेमस डायलॉग्स, जो आज भी लोगों की जुबां पर हैं कायम