1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सूर्यवंशी' से अक्षय कुमार का लुक आया सामने, पुलिस की वर्दी में रणवीर सिंह और अजय के साथ आए नजर

'सूर्यवंशी' से अक्षय कुमार का लुक आया सामने, पुलिस की वर्दी में रणवीर सिंह और अजय के साथ आए नजर

 Published : Oct 10, 2019 01:18 pm IST,  Updated : Oct 10, 2019 01:32 pm IST

अक्षय कुमार का फिल्म 'सूर्यवंशी' से पहला लुक सामने आ गया है। पुलिस की वर्दी पहने अक्षय के साथ इस फोटो में रणवीर सिंह और अजय देवगन नजर आ रहे हैं।

Akshay kumar look from sooryavanshi- India TV Hindi
Akshay kumar look from sooryavanshi Image Source : INSTAGRAM

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी लंबे समय से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। फिल्म में अक्षय कुमार एक पुलिस वाले का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। बीते दिनों कैटरीना कैफ ने अक्षय कुमार के किरदार वीर सूर्यवंशी के बैज के साथ वर्दी पहने हुए फोटो शेयर की थी। अब फिल्म से अक्षय का पहला लुक सामने आ गया है।

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में अक्षय कुमार पुलिस की वर्दी पहने हुए नजर आ रहे हैं। अक्षय के साथ इस फोटो में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं।

यह फोटो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- 'पुलिस के देसी एवेंजर्स। जब बाजीराव 'सिंघम' संग्राम 'सिंबा' भालेराव और वीर सूर्यवंशी से मिला। सिर्फ पटाखे की नहीं बल्कि ब्लास्ट होगा 27 मार्च 2020 को।'

आपको बता दें इस समय कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार हैदराबाद में फिल्म सूर्यवंशी का क्लाइमेक्स शूट कर रहे हैं। 

'सिंबा' और 'सिंघम' की सफलता के बाद अब रोहित शेट्टी अपने कॉप यूनिवर्स को बढ़ा रहे हैं। फिल्म 'सिंबा' के क्लाइमेक्स में अक्षय कुमार की एंट्री एंटी-टेरर स्क्वाड चीफ के तौर पर हो चुकी है। रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार पहली बार इस फिल्म से साथ में काम कर रहे हैं।

Also Read:

Bala Trailer Out: एक बार फिर आयुष्मान खुराना गुदगुदाने को तैयार, ट्रेलर देख हो जाएंगे लोट-पोट

Ek Toh Kum Zindagani Song out: एक और गाने का रीमेक हुआ रिलीज, नोरा फतेही ने दिखाए शानदार मूव्स

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन