1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डेंगू की चपेट में आए धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर हेल्थ को लेकर दी नई जानकारी

डेंगू की चपेट में आए धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर हेल्थ को लेकर दी नई जानकारी

 Written By: IANS
 Published : Oct 11, 2019 05:09 pm IST,  Updated : Oct 11, 2019 05:15 pm IST

83 वर्षीय अभिनेता धर्मेंद्र को पिछले सप्ताह खार उपनगर के हिंदूजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Dharmendra - India TV Hindi
Dharmendra 

मुंबई: डेंगू की चपेट में आए दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र (Dharmendra) ने शुक्रवार को अपने प्रशंसकों को भरोसा दिलाया कि वह अब चुस्त-दुरुस्त हैं। 83 वर्षीय अभिनेता को पिछले सप्ताह खार उपनगर के हिंदूजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अपनी सेहत के बारे में ताजा जानकारी देते हुए धर्मेद्र ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "दोस्तों, लखनऊ गया था.. अचानक डेंगू नाम की बेशरम बीमारी ने आ घेरा.. अब जरा आराम है।"

उन्होंने आगे कहा, "आपको प्यार दोस्तों, आपकी शुभकामनाओं से मैं चुस्त-दुरुस्त हूं।"

धर्मेंद्र ने 'शोले', 'धर्म वीर', 'आंखें', 'यमला पगला दीवाना', 'चुपके चुपके' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।

Also Read:

The Sky Is Pink के प्रमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने जमकर बहाए आंसू... जानें क्यों!

Happy Birthday Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के फेमस डायलॉग्स, जो आज भी लोगों की जुबां पर हैं कायम

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन