1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pal Pal Dil Ke Paas: करण देओल के डेब्यू से पहले दादा धर्मेंद्र ने शेयर की पोते की तस्वीर

Pal Pal Dil Ke Paas: करण देओल के डेब्यू से पहले दादा धर्मेंद्र ने शेयर की पोते की तस्वीर

 Published : Sep 16, 2019 10:19 am IST,  Updated : Sep 16, 2019 10:25 am IST

सनी देओल के बेटे और धर्मेंद्र के पोते करण देओल फिल्म 'पल पल दिल के पास' से जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।

Pal Pal Dil Ke Paas- India TV Hindi
Pal Pal Dil Ke Paas

सनी देओल के बेटे करण देओल फिल्म 'पल पल दिल के पास' से जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन में देओल फैमिली कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। एक तरफ सनी देओल बेटे करण और फिल्म की एक्ट्रेस सहर के साथ मिलकर प्रमोशन में लगे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ धर्मेंद्र पोते करण की बचपन की फोटो शेयर करके सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

सनी देओल के बेटे करण देओल इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। करण जल्द पिता सनी देओल के डायरेक्शन में बनी फिल्म पल पल दिल के पास से बॉलीवुड में एंट्री लेने जा रहे हैं। ऐसे करण अपने पापा और को-एक्ट्रेस सहर के साथ फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान वो फिल्म से जुड़े सभी इवेंट को अटेंड कर रहे हैं। वहीं इसी बीच करण की खास तस्वीर सामने आई है।

बता दें कि हाल ही में एक्टर धर्मेंद्र ने पोते करण देओल की बचपन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में करण स्केटिंग शूज पहने नीचे की तरफ देखते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को खूबसूरत कैप्शन के साथ धर्मेंद्र ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा- करण, मेरा प्यारा पोता, यह छोटा सा बच्चा PPDKP में एक साहसी पर्वतारोही की भूमिका निभाने जा रहा है। आप सब इस पर प्यार बनाए रखे।

बता दें कि सनी देओल, बॉबी देओल, अभय देओल के बाद करण देओल होंगे जो बॉलीवुड में धमाल मचाने के लिए बिलकुल तैयार हैं। ऐसे में करण 'देओल' परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं जो बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर और एक गाना पहले ही रिलीज कर दिया गया है जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन