1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी सारा अली खान को 'काला टीका' लगाते हुए अमृता सिंह की फोटो हुई वायरल, आपने देखी क्या?

बेटी सारा अली खान को 'काला टीका' लगाते हुए अमृता सिंह की फोटो हुई वायरल, आपने देखी क्या?

 Published : Oct 09, 2019 11:56 am IST,  Updated : Oct 09, 2019 12:01 pm IST

अमृता सिंह के सारा अली खान को 'काला टीका' लगाते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Sara Ali khan, Amrita singh and Iabrahim ali khan- India TV Hindi
Sara Ali khan, Amrita singh and Iabrahim ali khan Image Source : INSTAGRAM

सारा अली खान मां अमृता सिंह के साथ अक्सर समय बिताती नजर आती हैं। मां-बेटी अपने सीक्रेट शेयर करने के साथ खूब मस्ती भी करती हैं। हाल ही में सारा अली खान और उनके भाई इब्राहिम अली खान ने एक मैगजीन के लिए कवर शूट कराया था। सारा और इब्राहिम की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। हर किसी को भाई-बहन की जोड़ी बहुत पसंद हैं। इसी शूट के दौरान की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें अमृता सिंह सारा को 'काला टीका' लगाती नजर आ रही हैं।

मैगजीन के कवर शूट के दौरान अमृता सिंह वहां मौजूद थीं। शूट के दौरान की फोटो में अमृता सारा के 'काला टीका' लगाती नजर आ रही हैं जिसके बाद वह बहुत क्यूट एक्सप्रेशन दे रही हैं।

शूट के दौरान सारा औल इब्राहिम दोनों ही सफेद ड्रेस में नजर आ रहे हैं। दोनों बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं।

कुछ दिन पहले अमृता सिंह ने सारा अली खान और इब्राहिम को लेकर एर खुलासा किया था। अमृता ने बताया था कि उनके दोनों बच्चे लापरवाह हैं। साथ ही दोनों की तारीफ करने से पीछे नहीं हठीं थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तों इब्राहिम अली खान ने अभी तक बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है।  वहीं सारा अपनी फिल्म 'केदारनाथ' और 'सिंबा' से सभी का दिल जीत चुकी हैं। फिलहाल वह वरुण धवन के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'कुली नंबर-1' की शूटिंग कर रही हैं।

Also Read:

शिल्पा शेट्टी ने बेटे वियान के साथ किया रावण दहन, राज कुंद्रा बने राम

कटरीना कैफ ने शेयर की फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के किरदार की तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन