27 लाख की ठगी का आरोप
गायक मीका सिंह और विवादों का चोली-दामन का रिश्ता है। अहमदाबाद की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की मालिक प्रियंका चड्ढा ने मीका और उनके मैनेजर पर 27 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया था। दरअसल प्रियंका की कंपनी नक्षत्र टीवी प्राइवेट लिमिटेड ने मीका सिंह के एक कॉन्सर्ट की तैयारी की थी। इसके लिए प्रियंका ने मीका को 27 लाख रुपये भी दिए थे, लेकिन प्रियंका को बिना बताए कॉन्सर्ट से अलग कर दिया गया और जो 27 लाख प्रियंका ने दिए थे वो भी वापस नहीं मिले। बाद में प्रियंका ने सुसाइड की भी कोशिश की थी।
Twitter: @jyotiijaiswal
Latest Bollywood News