नई दिल्ली: बॉलीवुड सिंगर और कंपोजर किंग मीका सिंह की आवाज ने लोगों को अपना दीवाना बना रखा है। अपनी आवाज के लिए मशहूर मीका को कभी उनकी ही आवाज की वजह से काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। मीका के भाई दलेर मेहंदी एक जाने-माने सिंगर हैं। लेकिन मीका को यहां तक कह दिया गया था कि वो गायक बनने के लायक ही नहीं हैं। लेकिन मीका सिंह ने अपने पहले ही एल्बम सावन में लग गई आग से धूम मचा दी। मीका सिंह इस गाने की बदौलत रातों-रात मशहूर हो गए। फिर तो हर जगह ये गाना बजने लगा, और मीका सिंह मशहूर सिंगर बन गए।किंग मीका सिंह आज 39 साल के हो गए। 10 जून 1977 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में जन्मे मीका सिंह जितना अपने गाए गानों से मशहूर हुए हैं उससे कहीं ज्यादा वो कॉन्ट्रोवर्सीज की वजह से चर्चा में रहे हैं।किस्सा किस का27 लाख की ठगी का आरोपगायक मीका सिंह और विवादों का चोली-दामन का रिश्ता है। अहमदाबाद की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की मालिक प्रियंका चड्ढा ने मीका और उनके मैनेजर पर 27 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया था। दरअसल प्रियंका की कंपनी नक्षत्र टीवी प्राइवेट लिमिटेड ने मीका सिंह के एक कॉन्सर्ट की तैयारी की थी। इसके लिए प्रियंका ने मीका को 27 लाख रुपये भी दिए थे, लेकिन प्रियंका को बिना बताए कॉन्सर्ट से अलग कर दिया गया और जो 27 लाख प्रियंका ने दिए थे वो भी वापस नहीं मिले। बाद में प्रियंका ने सुसाइड की भी कोशिश की थी।Twitter: @jyotiijaiswal