1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आप की अदालत: मीका सिंह पर सोनू निगम का पलटवार, कहा 'कौन मीका?'

आप की अदालत: मीका सिंह पर सोनू निगम का पलटवार, कहा 'कौन मीका?'

 Published : May 06, 2017 03:23 pm IST,  Updated : Jul 30, 2018 12:01 pm IST

सोनू निगम हाल ही में अजान विवाद को लेकर चर्चा में थे। सोनू ने लाउडस्पीकर पर बजने वाली अजान को गुंडागर्दी तक कह दिया था। इस पर गायक मीका सिंह ने सोनू निगम को घर छोड़कर जाने तक को कह दिया गया।

sonu- India TV Hindi
sonu

नई दिल्ली: सोनू निगम  पिछले साल अजान विवाद को लेकर चर्चा में थे। सोनू ने लाउडस्पीकर पर बजने वाली अजान को गुंडागर्दी तक कह दिया था। इस पर गायक मीका सिंह ने सोनू निगम को घर छोड़कर जाने तक को कह दिया गया। आप की अदालत में जब रजत शर्मा ने सोनू निगम से प्रतिद्वंदी गायक मीका के बयान के बारे में पूछा तो सोनू ने अनजान दिखते हुए कहा, ‘कौन मीका?’ 

इसके अलावा सोनू निगम ने 2004 के नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह हुए एक दिलचस्प वाकये का जिक्र किया। उस समय उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम जैसी हेयरस्टाइल रखी थी, और वह बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के हाथों लेने वाले थे। सोनू ने कहा, 'जैसे ही मैं आया,उन्होंने मुझे देखा, तो मैंने कहा, सर सेम हेयरस्टाइल। उनका जवाब सुनिए, कॉपीराइट, कॉपीराइट। तब मुझे मालूम पड़ा कि मुझे कॉपीराइट के लिए लड़ाई लड़नी है।'

बॉलीवुड गायक ने यह भी खुलासा किया कि डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह खान ने उन्हें रिबॉन्डेट हेयरस्टाइल रखने की सलाह दी थी, 'मैंने वाकई में ये प्लान नहीं किया था। ये गलती है फराह खान की, उस समय मैं 'इंडियन आइडल पार्ट वन' कर रहा था, उसने मुझे बुलाया और कहा, सोनू, तब उसका शिरीष कुंदर से अफेयर चल रहा था, शिरीष ने रिबॉन्डेड हेयरस्टाइल रखी है, तू भी रिबॉन्डेड हेयर करा देना, तेरा भी लम्बा हो जाएगा। तो मेरे बाल कर्ली थे, तो फर्स्ट सीजन में मेरे बाल  कर्ली थे, और उसके बाद स्ट्रेट हो गए। तब आलिम ने ही मेरे बाल स्ट्रेट किए थे। मैं उनका पहला ग्राहक था। उसने रिबॉन्डिंग की थी, मुझे नहीं पता था कि मुझे नेशनल अवॉर्ड मिलने वाला है।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन