मुंबई: पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली (Arun Jaitley) का शनिवार को निधन हो गया। नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर बॉलीवुड जगत में भी शोक की लहर है। करण जौहर से लेकर रितेश देशमुख तक ने ट्विटर पर गहरा दुख जताया है। सोशल मीडिया पर अरुण जेटली की फिल्मी हस्तियों के साथ कई फोटोज वायरल हो रही हैं।
अरुण जेटली के साथ शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, कंगना रनौत समेत तमाम मशहूर हस्तियां नज़र आ चुकी हैं।
Amitabh Bachchan with Arun Jaitley
अरुण जेटली के निधन पर लता मंगेशकर ने शोक व्यक्त किया और ट्विटर पर ये तस्वीर शेयर की।
Image Source : TwitterArun Jaitley and Lata Mangeshkar
बता दें कि अरुण जेटली 9 अगस्त से ही एम्स अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
Arun Jaitley and Kangana Ranaut