1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अरुण जेटली के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर, अमिताभ बच्चन ने कहा- 'विचारशील और मिलनसार...'

अरुण जेटली के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर, अमिताभ बच्चन ने कहा- 'विचारशील और मिलनसार...'

 Published : Aug 24, 2019 01:13 pm IST,  Updated : Aug 25, 2019 05:14 pm IST

अरुण जेटली का जन्म 28 दिसंबर 1952 को हुआ था।

Amitabh Bachchan with Arun Jaitley- India TV Hindi
Amitabh Bachchan with Arun Jaitley Image Source : TWITTER

Arun Jaitley passes away: पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली (Arun Jaitley) का 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शनिवार को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन पर बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। सनी देओल, रितेश देशमुख, करण जौहर और निमरत कौर समेत कई फिल्मी हस्तियों ने अरुण जेटली के निधन पर पर शोक व्यक्त किया है।

अमिताभ बच्चन ने ट्विवटर पर एक फैन द्वारा शेयर की गई फोटो पर लिखा, 'एक सौम्य आत्मा .. विचारशील और मिलनसार .. प्रार्थना और संवेदना।'

अजय देवगन ने लिखा, 'अरुण जेटली के निधन से दुखी हूं। भारत को लेकर उनके विजन की प्रशंसा करता हूं। उनसे बातें करना मुझे बहुत अच्छा लगता था। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।'

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ट्वीट किया, 'अरुण जेटली के निधन की खबर सुनकर मन बहुत आहत है। एक महान और सक्रिय नेता.. आपको बहुत याद किया जाएगा।'

गुलशन ग्रोवर ने अरुण जेटली के निधन पर शोक जताया है।

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बता दें कि इसी महीने की 6 तारीख को बीजेपी की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज का निधन हो गया था।

दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने अरुण जेटली के साथ फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'अरुण जेटली के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ है। वह बेहद दयालु थे।'

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक जताया है।

सनी देओल ने ट्ववीट किया है कि देश ने एक बहुत अच्छा लीडर खो दिया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर ने अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कोइना मित्रा ने ट्वीट किया, 'हमारे देश ने एक और महान नेता खो दिया।'

सिंगर अदनान सामी ने अरुण जेटली के निधन पर दुख जताया।

अनिल कपूर ने लिखा, 'करीब 20 साल पहले जेटली जी से मिला था और तभी से उनकी तारीफे सुनता रहा हूं। हम उन्हें बहुत याद करेंगे।'

एक्ट्रेस ईशा देओल ने ट्वीट किया, 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दें.. आपको बहुत याद किया जाएगा।'

रवीना टंडन ने ट्विटर पर जताया दुख।

चेतन भगत ने अरुण जेटली के निधन पर ट्विटर पर दुख जताया।

अभिनेता और राजनेता शत्रुघन सिन्हा ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता अरुण जेटली के निधन पर उन्हें अलौकिक नेता और व्यक्ति बताया। शत्रुघन सिन्हा ने अरुण जेटली जी के निधन को अपूर्ण क्षति बताते हुए उन्हें अपने शब्दों में श्रद्धांजलि दी .....

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने जेटली जी के निधन पर शोक जताते हुए पोस्ट शेयर किया

सोनम कपूर
सोनम कपूर

बता दें कि सांस लेने में तकलीफ के बाद अरुण जेटली को 9 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उनके स्वास्थ्य का हाल जानने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला एम्स पहुंचे थे।

साल 2018 में जेटली के किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ था। जेटली का जन्म 28 दिसंबर 1952 को हुआ था।

Also Read:

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन, एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस

डीयू से देश की राजनीति तक, हर जगह अपनी छाप छोड़ गए अरुण जेटली; कुछ ऐसा रहा सियासी सफर

लंबी बीमारी के बाद पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन, 10 तस्वीरें के साथ जानिए उनकी 10 बातें

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन