1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉबी डार्लिंग ने 15 साल छोटे लड़के से गुपचुप रचाई शादी

बॉबी डार्लिंग ने 15 साल छोटे लड़के से गुपचुप रचाई शादी

टेलीविजन कलाकार और ट्रांसवूमन बॉबी डार्लिंग ने भोपाल के एक बिजनेसमैन रमणीक से शादी कर ली है। उन्होंने अपने से उम्र में 15 साल छोटे रमणीक से शादी की।

bobby- India TV Hindi
bobby

नई दिल्ली: टेलीविजन कलाकार और ट्रांसवूमन बॉबी डार्लिंग ने भोपाल के एक बिजनेसमैन रमणीक से शादी कर ली है। उन्होंने अपने से उम्र में 15 साल छोटे रमणीक से शादी की। बॉबी डार्लिंग की उम्र 43 वर्ष है वहीं रमणीक की उम्र 28 साल है। हालांकि उन्होंने अभी शादी की खबरों के बारे में कोई भी प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है।

इसे भी पढ़े:- 10 साल छोटे दुल्हे से प्रीति करेंगी दो बार शादी!

खबर है कि बॉबी डार्लिंग और रमणीक ने 8 फरवरी को भोपाल के गायत्री मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी रचाई जिसमें केवल परिवार के सदस्य ही शामिल थे। इसके बाद उन्होंने 11 फरवरी को भोपाल के ही कमला पार्क नगर निगम कार्यालय में शादी का रजिस्ट्रेशन करवाया। इनके परिवार के ही एक करीबी सूत्र से इनकी शादी की पुष्टि की है।

खबरों के अनुसार बॉबी डार्लिंग और रमणीक पिछले एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। ऐसा भी कहा जा रहा है कि ये दोनों पहले नवंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन किसी वजह से इन्हें शादी की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी थी। इन दिनों रमणीक और बॉबी डार्लिंग भोपाल के कोलार में ही एक फ्लैट में रह रहे हैं। इन दोनों ने हाल ही में ये घर खरीदा है।

बॉबी डार्लिंग दिल्ली की रहने वाली हैं। उनका असली नाम पंकज है जिसे उन्हें बदलकर अब पाखी रख लिया है। उन्होंने वर्ष 2010 में सेक्स चेंज ऑपरेशन करवाया था। बॉबी डार्लिंग ने 23 साल की उम्र तक 18 किरदार ग्रे कैरेक्टर में किए थे जिसके लिए उनका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड में रिकॉर्ड किया गया है। उन्हें बॉलीवुड फिल्मों और छोटे पर्दे पर भी अभिनय करते हुए देखा जा चुका है।

Latest Bollywood News