नई दिल्ली: पिछले काफी दिनों से प्रीति जिंटा की शादी की खबरें मीडिया में छाई हुई हैं। इनमें कहा जा रहा था कि वह मार्च में अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड जेन गुडइनफ से शादी करने वाली हैं। लेकिन मीडिया में आई ताजा खबरों के अनुसार प्रीति मार्च में नहीं बल्कि अप्रैल में जेन से शादी करेंगी। सिर्फ इतना ही नहीं खबरों की मानें तो ऐसा भी कहा जा रहा है कि इनकी शादी दो धर्मों के रीति रिवाजों से की जाएगी। पहले ये दोनों लॉस एंजेलिस में चर्च में शादी करेंगी जिसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद होंगे। इसके बाद इनकी शादी मुंबई में पूरे हिन्दू रीति रिवाजों के साथ की जाएगी। शादी में संगीत, हल्दी, मेंहदी सहित सभी रस्में की जाएगी जो तीन दिनों तक चलेंगी। इसमें प्रीति और जेन के परिवार और करीबी दोस्तों सहित बॉलीवुड के भी कई जाने माने सितारे नजर आएंगे।
इसे भी पढ़े:- 10 साल छोटे लड़के पर आया प्रीति का दिल, अब रचाएंगी शादी
हल्दी, मेहंदी से लेकर शादी तक की सभी ड्रेसेज डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा तैयार की जाएंगी।

खबरों के अनुसार प्रीति और जेन पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं। प्रीति और जेन की मुलाकात अमेरिका में ही एक ट्रीप के दौरान हुई थी। दोनों आईपीएल फाइनल 2015 में भी साथ देखे गए थे। हालांकि प्रीति या जेन दोनों में से किसी ने अब तक अपनी शादी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।
जेन उम्र में प्रीति से 10 साल छोटे हैं। प्रीति ने कुछ वक्त पहले ही अपना 41वां जन्मदिन मनाया है। खबरों के अनुसार प्रीति का नाम पहले भी कई लोगों के साथ जोड़ा जा चुका है जिनमें बिजनेसमैन नेस वाडिया के साथ उनका नाम काफी चर्चा में रहा था। लेकिन आईपीएल 2014 में इनके बीच किसी बात को लेकर बेहस हो गई जो इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि इसके बाद से ये दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।