1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. सांसदों ने छोड़ा साथ तो बौखलाए उद्धव ठाकरे, देवेंद्र फडणवीस से लेकर शिंदे तक पर बोला हमला

सांसदों ने छोड़ा साथ तो बौखलाए उद्धव ठाकरे, देवेंद्र फडणवीस से लेकर शिंदे तक पर बोला हमला

 Reported By: Saket Rai Edited By: Malaika Imam
 Published : Jun 28, 2026 08:50 am IST,  Updated : Jun 28, 2026 09:27 am IST

उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्हें लगता है कि आज नहीं तो कल देवेंद्र फडणवीस प्रधानमंत्री पद के लिए आगे आएंगे। उद्धव ने कहा कि यह अंदाजा नहीं, मेरा विश्वास है।

Uddhav Thackeray- India TV Hindi
उद्धव ठाकरे Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के हिंगोली में शिवसेना-UBT प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा राजनीतिक दावा किया। उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि शिवसेना को तोड़ने के पीछे कोई 'ऑपरेशन टाइगर' नहीं, बल्कि असल में 'ऑपरेशन देवेंद्र' चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जानबूझकर उनके सांसदों को एकनाथ शिंदे के खेमे में भेजा, ताकि महाराष्ट्र का कोई नेता देश के शीर्ष पद तक न पहुंच सके।

"फडणवीस हो सकते हैं प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार"

उद्धव ठाकरे ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज नहीं तो कल, यह संभावना है कि देवेंद्र फडणवीस प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में आगे आएंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का एक भी व्यक्ति अपने काम के आधार पर वहां न पहुंचे, इसलिए अमित शाह ने मेरे सांसदों को शिंदे तक पहुंचाया। उन्होंने आगे कहा कि यह अंदाजा नहीं, मेरा विश्वास है।

"कचरे के डिब्बे में फेंक दिए जाएंगे शिंदे"

एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने उन्हें 'मिंधे' कहकर संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि आगे भविष्य में काम खत्म हो जाने के बाद इन्हें (शिंदे को) कचरे के डिब्बे में फेंक दिया जाएगा।

फडणवीस जानते हैं चालबाज दोस्त कितना खतरनाक होता है: शिंदे

वहीं, उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस के एक ही विमान में नागपुर यात्रा करने के बाद शुरू हुई राजनीतिक चर्चाओं पर एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया। शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि देवेंद्र फडणवीस एक बेहद चतुर व्यक्ति हैं और उन्हें अच्छी तरह पता है कि चालबाज दोस्त कितना खतरनाक हो सकता है। जब इस यात्रा के बारे में उद्धव ठाकरे से पूछा गया, तो उन्होंने मजाकिया और सस्पेंस भरे लहजे में कहा कि उनके बीच बहुत उच्चस्तरीय बातचीत हुई है और इसका परिणाम आने वाले दिनों में दिखाई देगा।

उद्धव ठाकरे के इस बयान और हवाई सफर पर जब एकनाथ शिंदे से सवाल किया गया, तो उन्होंने तीखा पलटवार किया। शिंदे ने साल 2019 के घटनाक्रम की याद दिलाते हुए कहा, "साल 2019 में भाजपा और अविभाजित शिवसेना ने चुनाव के वक्त एक ही विमान से उड़ान भरी थी, लेकिन बाद में वे (उद्धव ठाकरे) पाला बदलकर दूसरे विमान में बैठ गए और कांग्रेस-राकांपा के साथ गठबंधन कर लिया।" शिंदे ने आगे कहा कि देवेंद्र फडणवीस बहुत चतुर और समझदार नेता हैं। वे उद्धव ठाकरे की राजनीतिक चालों को अच्छे से समझते हैं और उन्हें पता है कि ऐसे दोस्तों से कितना सावधान रहने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें-

जीतू पटवारी ने मोहन सरकार पर लगाया 500 करोड़ रुपये का आरोप, दिग्विजय सिंह ने दी क्लीन चिट

9 राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, यूपी में दो दिन तक जारी रहेगा हीटवेव का कहर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।