1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. लंदन में बर्थडे पार्टी के बाद तेलंगाना के युवक की मौत, रात में परिवार से बात की तो सब ठीक था, सुबह मिला शव

लंदन में बर्थडे पार्टी के बाद तेलंगाना के युवक की मौत, रात में परिवार से बात की तो सब ठीक था, सुबह मिला शव

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 28, 2026 08:37 am IST,  Updated : Jun 28, 2026 08:37 am IST

छात्र के पिता ने बताया कि बर्थडे पार्टी वाली रात उसने घर पर बात की थी और सब ठीक था, लेकिन अगली सुबह उसके रूममेट को वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजनों ने उसका शव भारत लाने की मांग की है।

S Srinath Reddy- India TV Hindi
एस. श्रीनाथ रेड्डी Image Source : X/@ANIL_TRS

तेलंगाना के एक छात्र ने लंदन में एक बर्थडे पार्टी के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह यहां पढ़ाई करने के लिए 14 महीने पहले पहुंचा था। मृतक छात्र कामारेड्डी जिले का रहने वाला था। 25 वर्षीय एक छात्र की मौत के बाद उसके परिवार ने उसका शव स्वदेश लाने में सरकार से मदद मांगी है। कामारेड्डी जिले के तालमडला गांव में एस. श्रीनाथ रेड्डी के पिता मधुसूदन रेड्डी ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि उनका बेटा 14 महीने पहले लंदन गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है कि उनके बेटे की मौत किन परिस्थितियों में हुई। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से शव स्वदेश लाने की प्रक्रिया में तेजी लाने में मदद की अपील की। 

मधुसूदन रेड्डी ने कहा कि उनके बेटे ने 22 जून की रात परिवार के सदस्यों से बात की थी और बातचीत सामान्य थी। उनके अनुसार, श्रीनाथ रेड्डी ने कथित तौर पर 22 जून की रात एक जन्मदिन पार्टी में हिस्सा लिया था। परिवार के एक रिश्तेदार ने बताया कि श्रीनाथ रेड्डी के साथ रहने वाले छात्र (रूममेट) को 23 जून की सुबह वह मृत मिला। 'रूममेट' ने कहा कि श्रीनाथ रेड्डी ने कथित तौर पर फांसी लगा ली।

बीआरएस नेता ने जताया दुख

भारत राष्ट्र समिति पार्टी की एनआरआई विंग से जुड़े नेता अनिल कुरमानचलम ने श्रीकांत की मौत पर दुख जताया। उन्होंने युवा कार्यकर्ता श्रीनाथ रेड्डी की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए बताया कि श्रीनाथ रेड्डी विदेश (लंदन) में पढ़ाई और बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर गए थे। हाल ही में वह के चंद्रशेखर राव (केसीआर) के विचारों से प्रभावित होकर बीआरएस पार्टी में शामिल हुए थे और लंदन में पार्टी को मजबूत कर रहे थे। अनिल कुरमानचलम ने एक्स पोस्ट में लिखा कि श्रीकांत की अचानक मृत्यु परिवार, रिश्तेदारों और सहयोगियों के लिए बहुत बड़ा सदमा है। उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि एनआरआई बीआरआएस यूके टीम लंदन में उनके परिवार की हर संभव मदद करेगी। उनका शव सुरक्षित रूप से भारत वापस लाने में टीम पूरी मदद करेगी। उन्होंने श्रीकांत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ओम शांति लिखा।

मास्टर डिग्री पूरी कर रहे थे श्रीकांत

श्रीनाथ के शव को भारत वापस लाने में मदद मांगी गई है। इसके लिए गोफंडमी पेज बनाया गया है। इसमें उनके उनके चचेरे भाइयों, सनोज और मनीष ने शव को वापस लाने के खर्चों को पूरा करने में मदद मांगी है। उन्होंने इस पेज में बताया है कि श्रीकांत लीसेस्टर स्थित डी मोंटफोर्ट विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहे थे। श्रीकांत के एक रिश्तेदार का बेटा भी लंदन में रहता है। उन्होंने बताया कि श्रीनाथ के रूममेट ने कथित तौर पर 23 जून की सुबह उन्हें मृत पाया था। परिवार के अनुसार उन्हें घटना की जानकारी दोस्तों और परिचितों के माध्यम से ही मिली। ब्रिटेन के अधिकारियों ने अभी तक इस मामले पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है, और मौत की परिस्थितियों के बारे में अधिक जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें-

कराची में हुए कई धमाके, गोलीबारी की भी खबर, बिल्डिंग में घुसे हमलावर; मारे गए 4 सुरक्षाकर्मी

बीजिंग की सबसे ऊंची बिल्डिंग से टकराया प्लेन, नीचे गिरता दिखा मलबा; VIDEO आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश