A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बताया क्या है उनके लिए फैशन

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बताया क्या है उनके लिए फैशन

दीपिका ने एक इंटरव्यू में अपने फैशन और स्टाइल को लेकर कई बातें शेयर की हैं।

deepika padukone- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/DEEPIKAPADUKONE_4 बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि उनके लिए फैशन एक सहज मिश्रण है, जिसमें वह ट्रेंड और अपनी स्टाइल दोनों को मिला देती हैं। हाल ही में दीपिका ने एक इंटरव्यू में अपने फैशन और स्टाइल को लेकर कई बातें शेयर की हैं। उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से पिछले कई सालों में मेरी व्यक्तिगत शैली विकसित हुई है, लेकिन मेरा मानना है कि मेरी व्यक्तिगत शैली क्लासिक और एलीगेंट है। मुझे पारंपरिक परिधान बहुत पसंद हैं और साड़ी मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। वहीं फैशन मेरे लिए एक सहज मिश्रण है, जिसमें ट्रेंड और मेरी अपनी स्टाइल शामिल होती है।"

घर से काम करने के दौरान उनके पसंदीदा परिधान कौनसे हैं, इस पर उन्होंने कहा, "आरामदायक फेब्रिक और सिल्हुट मेरे पसंदीदा हैं।" 

रेड कार्पेट लुक को अंतिम रूप देना कितना मुश्किल होता है, इस पर दीपिका ने कहा, "हमने इसके बारे में कभी बहुत मुश्किल नहीं सोचा। हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि हम उसके मानदंड और प्रक्रिया का आनंद लें।"

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें:

सुशांत केस: ड्रग्स कनेक्शन में नाम सामने आने के बाद पहली बार गौरव आर्या ने कबूला- रिया से हुई थी मुलाकात

'साहो' के एक साल पूरे होने पर एक्टर प्रभास फैन्स को कहा शुक्रिया

'साजन' को पूरे हुए 29 साल, माधुरी दीक्षित ने बताया क्यों फिल्म में काम करने के लिए झटपट तैयार हो गई थीं

Latest Bollywood News