नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबर सुन फैंस के साथ-साथ पूरा बॉलीवुड खुश हो गया है। उनकी शादी की तारीख सुनने के बाद सभी उन्हें बधाई देने लगे।
रणवीर और दीपिका ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कार्ड शेयर करते हुए लिखा था- ''हमें आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर 2018 को तय हुई है। इतने सालों से आपने हमें जो प्यार और स्नेह दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं।''
उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर अभिषेक बच्चन ने लिखा- बहुत बधाई। पूजा हेगड़े ने लिखा- बधाई। कबीर खान ने लिखा- बहुत-बहुत मुबारक। डायना पैंटी ने हिंदी में लिखा- बधाइयां। ऋचा चड्ढा ने हिंदी में लिखा- दिस अनाउंसमेंट इस सो लिट।
Bollywood celebs congratulate Deepika Padukone, Ranveer Singh on wedding announcement
करण जौहर ने लिखा- बधाई हो। आलिया भट्ट ने लिखा- बधाई tutu...क्या मजा।
Bollywood celebs congratulate Deepika Padukone, Ranveer Singh on wedding announcement
टाइगर श्रॉफ, कृति सैनन, करिश्मा कपूर, मौनी रॉय, सानिया मिर्जा ने भी दोनों को बधाई दी।