1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Koffee With Karan 6: अक्षय कुमार ने पूछा 'कब है शादी', रणवीर सिंह ने दिया ये जवाब

Koffee With Karan 6: अक्षय कुमार ने पूछा 'कब है शादी', रणवीर सिंह ने दिया ये जवाब

 Published : Oct 22, 2018 12:48 pm IST,  Updated : Oct 22, 2018 02:33 pm IST

कॉफी विद करण सीजन 6' में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह गेस्ट बनकर आने वाले हैं। उनके एपिसोड का प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षय, रणवीर से उनके शादी के बारे में सवाल करते नजर आ रहे हैं।

Ranveer Singh, Akshay Kumar- India TV Hindi
Ranveer Singh, Akshay Kumar Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: 'कॉफी विद करण सीजन 6' में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह गेस्ट बनकर आने वाले हैं। उनके एपिसोड का प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षय, रणवीर से उनके शादी के बारे में सवाल करते नजर आ रहे हैं।

जहां रणवीर हो, वहां मस्ती ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है। पूरे एपिसोड के दौरान दोनों दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आएंगे। अक्षय, रणवीर से पूछते हैं कि तेरी शादी कब हो रही है? इस पर रणवीर कहते हैं कि सर आप सूट सिलवा लो।

अक्षय आगे कहते हैं- इस इंसान के साथ रहना मतलब... दीपिका बहुत बहादुर हैं।

आपको बता दें कि 21 अक्टूबर को ही रणवीर और दीपिका ने ऐलान किया है कि वह 14 और 15 नवंबर को शादी करेंगे। हालांकि उन्होंने शादी की वेन्यू का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

कॉफी विद करण 6 की शुरुआत 21 अक्टूबर को हो चुकी हैं। शो की पहली गेस्ट दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट थीं। शो के होस्ट करण जौहर ने दीपिका से उनके एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से उनके रिश्ते के बारे में सवाल किया, जिसपर दीपिका ने कहा कि अब सब ठीक है। करण ने आलिया और दीपिका से पूछा कि आप दोनों में से पहले कौन शादी करने वाला है। इस पर दोनों एक-दूसरे की तरफ इशारा करने लगीं। तब आलिया और करण कहते हैं कि दीपिका आप भी जानती हैं कि यह झूठ है।

Also Read:

रणवीर सिंह से पहले 5 लोगों को डेट कर चुकी हैं दीपिका पादुकोण, ये है अफेयर्स की लिस्ट

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया शादी की डेट का ऐलान, 14-15 नवंबर को लेंगे सात फेरे

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी में मेहमानों को मोबाइल ले जाना होगा मना?

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन