1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Koffee With Karan 6: वरुण धवन और कटरीना कैफ साथ में पीएंगे करण जौहर की कॉफी

Koffee With Karan 6: वरुण धवन और कटरीना कैफ साथ में पीएंगे करण जौहर की कॉफी

 Published : Oct 19, 2018 10:07 am IST,  Updated : Oct 19, 2018 10:08 am IST

करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 6'में वरुण धवन और कटरीना कैफ आएंगे।

Varun Dhawan, Katrina Kaif- India TV Hindi
Varun Dhawan, Katrina Kaif Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 6' जल्द शुरू होने वाला है। शो के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट मेहमान होंगी। उनके अलावा सैफ अली खान- सारा अली खान, अर्जुन कपूर-जाह्नवी कपूर, रणवीर सिंह-अक्षय कुमार, आमिर खान भी इस शो के गेस्ट होंगे। करण ने हाल ही में वरुण धवन और कटरीना कैफ के साथ भी एपिसोड की शूटिंग की है, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वरुण और कटरीना की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ''आज कॉफी हाउस में बहुत मजा आया।''

'कॉफी विद करण सीजन 6', 21 अक्टूबर से शुरू होगा।

आपको बता दें कि वरुण और कटरीना साथ में ABCD3 में नजर आएंगे। यह साथ में उनकी पहली फिल्म है।

इसके साथ ही कटरीना 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और 'ज़ीरो' भी है। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर खान, अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख हैं। 'ज़ीरो' में उनके साथ शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा हैं।

वहीं, वरुण फिलहाल 'कलंक' की शूटिंग कर रहे हैं। 'कलंक' में उनके साथ आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा हैं।

Also Read:

B'dy Special: इन एक्ट्रेसेज के साथ जुड़ चुका है सनी देओल का नाम, हेमा मालिनी संग ऐसे हैं रिश्ते

नाना पाटेकर ने CINTAA को दिया जवाब, कहा- तनुश्री के आरोप झूठे, लीगल एक्शन लूंगा

प्रियंका चोपड़ा की शादी में निक जोनस से 37 Cr मांगेंगी परिणीति चोपड़ा

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन