1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में अजीब तरीके की टीशर्ट पहनकर पहुंचे रणवीर सिंह, कीमत 1 लाख से भी ज्यादा

करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में अजीब तरीके की टीशर्ट पहनकर पहुंचे रणवीर सिंह, कीमत 1 लाख से भी ज्यादा

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Oct 07, 2018 03:45 pm IST,  Updated : Oct 07, 2018 03:45 pm IST

रणवीर लिंह अपने सिंबा वाले लुक के कारण काफी सुर्खियों में है। हमेशा आउटफिट्स को लेकर सुर्खियों में रहने वाले रणवीर सिंह करण जौहर के चैट शो में ही अजीब तरीके की शर्ट पहनकर पहुंचे। जानें इसकी कीमत।

Ranveer singh- India TV Hindi
Ranveer singh Image Source : INSTRAGRAM/RANVEER SINGH

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनका ड्रैसिंग स्टाइल भी बाकी एक्टर्स से काफी अलग हैं। वह ज्यादातर अजीबोगरीब कपड़ों में ही स्पॉट किए जाते हैं। रणवीर लिंह अपने सिंबा वाले लुक के कारण काफी सुर्खियों में है। हमेशा आउटफिट्स को लेकर सुर्खियों में रहने वाले रणवीर सिंह करण जौहर के चैट शो में ही अजीब तरीके की शर्ट पहनकर पहुंचे।

फिल्ममेकर करण जौहर के चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण' का छठा सीजन, 21 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। शो में आने वाले गेस्ट्स की लिस्ट लगभग फाइनल हो चुकी हो और शो के इस कडी में 2 सुपरस्टार अक्षय कुमार और रणवीर सिंह ने एक साथ नजर आएंगे। (Koffee With Karan 6: करण जौहर के चैट शो में अर्जुन कपूर ने पहना 45000 का Gucci Brooch )

ranveer singh and karan, akshay
Image Source : INSTAGRAMranveer singh and karan, akshay

शो के इस एपिसोड में बहुत मजा आएगा जब यहां यह जोड़ी एक दूसरे के कई राज खोलती नजर आएगी। इस तस्वीर को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा '' मैं ज्यादा कॉफी पर्सन तो नहीं हूं। लेकिन करण जौहर जानते हैं की मुझे किस चीज की जरूरत होती है। रणवीर सिंह के साथ काउच पर बैठ कर बहुत मजा आया।'' ऐसे में इस तस्वीर को करण जौहर ने भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। (रणवीर सिंह ने इस खूबसूरत और सेक्सी हॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ कराया Vouge India फोटोशूट, देखें तस्वीरें)

tshirt
tshirt

अब बात करें रणवीर सिंह के लुक की तो इन्होंने प्रिटेंट शर्ट के साथ ब्लैक टाउजर पहन हुआ था। इसके साथ ही गले पर सोने की चैन और हाथों में भी सोने की अंगूठी पहनी हुई थी। अब बात करें रणवीर की इस शर्ट की तो आपको बता दें कि VERSACE ब्रांड की है। जिसमें बैक साइड में चीता बना हुआ है। कीमत की बात करें तो $1,423 यानी कि करीब एक लाख 4 हजार रुपए की है।

अब आप सोच रहे होंगे कि इतनी मंहगी शर्ट में तो आप आईपोन एक्स खरीद लेगें। या फिर किसी विदेश टूर को पूरा कर वापस आएंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल