1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी में मेहमानों को मोबाइल ले जाना होगा मना?

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी में मेहमानों को मोबाइल ले जाना होगा मना?

 Published : Oct 21, 2018 06:10 pm IST,  Updated : Oct 22, 2018 02:33 pm IST

क्या दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में मेहमानों को फोन ना लाने का निवेदन किया गया है।

Deepika Padukone Ranveer Singh - India TV Hindi
Deepika Padukone Ranveer Singh Image Source : INSTAGRAM/DEEPVEER.FOLYF

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबर सुनते ही उनके दोस्त और फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। दोनों 14 और 15 नवंबर को सात फेरे लेंगे। उनकी शादी को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि उनकी शादी में मेहमानों को फोन ना लाने का निवेदन किया गया है।

दरअसल, रणवीर और दीपिका प्राइवेट पर्सन हैं। वह चाहते हैं कि उनकी शादी की रस्में पर्सनल ही रहें। इसीलिए मेहमानों को शादी में फोन ना लाने के लिए कहा गया है।

दोनों ने अपनी शादी की डेट का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन शादी कहां होगी, यह नहीं बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधेंगे। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई भी लेक कोमो में ही हुई है।

Also Read: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया शादी की डेट का ऐलान, 14-15 नवंबर को लेंगे सात फेरे

                 दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी में होंगे 4 ग्रैंड फंक्शन, सिर्फ 30 मेहमानों को न्योता?

यही नहीं, पिछले साल रणवीर की एक्स गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा भी इटली में ही विराट कोहली के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दीपिका के किसी करीबी ने बताया था कि दीपिका को भी इटली बहुत पसंद है।

खबरों के मुताबिक, उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से होगी। शादी में चार बड़े फंक्शन भी हो सकते हैं। शादी में सिर्फ 30 करीबी मेहमानों को बुलाया गया है। शादी के बाद मुंबई और बंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी।

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो दीपिका, मेघना गुलजार की फिल्म में एसिड अटैक पीड़िता का रोल करती नजर आएंगी। वहीं रणवीर के पास अभी 'गली बॉय' और 'सिम्बा' है। 'गली बॉय' में उनके साथ आलिया भट्ट हैं और इसे ज़ोया अख़्तर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह अगले साल रिलीज होगी। वहीं, 'सिम्बा' को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर के साथ सारा अली खान हैं। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद और स्विट्जरलैंड में हुई है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन