A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सुपरगर्ल' हिमा दास को अनुष्का से लेकर कपिल शर्मा तक ने दी बधाई, यहां पढ़ें सभी के Tweets

'सुपरगर्ल' हिमा दास को अनुष्का से लेकर कपिल शर्मा तक ने दी बधाई, यहां पढ़ें सभी के Tweets

बता दें कि प्राग में 19 साल की एथलीट हिमा ने 'द नोवे मेस्टो नाड मेटुजी ग्रैंड प्रिक्स' में 52.09 सेकेंड में 400 मीटर की दौड़ को पूरा करके अपना पांचवां स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद ट्विटर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।

Hima Das- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Hima Das

नई दिल्ली: बॉलीवुड ने 'सुपरगर्ल' हिमा दास (Hima Das) को यूरोप में जुलाई के महीने में पांच स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए बधाई दी। अनिल कपूर, राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, अनुष्का शर्मा और फिल्म निर्माता शेखर कपूर उन कलाकारों में शामिल रहे, जिन्होंने हिमा दास को बधाई दी है। 

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कहा, 'हिमा युवा लड़कियों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।' उन्होंने लिखा, 19 दिनों में पांच स्वर्ण पदक, एक स्वर्णिम लड़की! आप धैर्य और दृढ़ संकल्प का उदाहरण हैं, साथ ही आप युवा लड़कियों के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा हैं।'

अनिल कपूर ने लिखा, 'पंचवां स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई। आसाम के प्रति आपकी दयालुता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। एक महान एथलीट एक स्वर्णिम हृदय के साथ। आने वाले समय में आपको इसी प्राकर से सफलता मिलती रहे।'

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी हिमा को हास्य रूप में बधाई दी। तापसी ने कहा, 'अब हिमा खुद की सोने की खदान बनाने वाली है। खूब बढ़िया।'

'मिस्टर इंडिया' के निर्देशक रहे शेखर कपूर ने हिमा को 'सुपर गर्ल' बताया। उन्होंने लिखा, 'सुपरगर्ल के लिए सब संभव है।'

भूमि पेडनेकर ने हेमा को 'अंस्टोपेबल' करार दिया। वहीं राजकुमार राव ने उन्हें बधाई दी।

कपिल शर्मा ने हेमा को स्टार बताते हुए कहा, "हेमा हमें आप पर गर्व है, छोटी लड़की। एक सितारे की तरह यू ही चमकती रहो।'

बता दें कि प्राग में शनिवार को 19 वर्षीय एथलीट हिमा ने 'द नोवे मेस्टो नाड मेटुजी ग्रैंड प्रिक्स' में 52.09 सेकेंड में 400 मीटर की दौड़ को पूरा करके अपना पांचवां स्वर्ण पदक जीता। 400 मीटर दौड़ में उनका खुद का कीर्तिमान 50.79 सेकेंड है, जो उन्होंने 2018 के एशियन गेम्स के दौरान बनाया था। 

Also Read: 

राजीव खंडेलवाल की फिल्म 'प्रणाम' का दमदार टीजर हुआ रिलीज, गैंगस्टार लुक में आएं नजर

Khatron Ke Khiladi 10: TV एक्टर्स से लेकर भोजपुरी स्टार तक, ये कंटेस्टेंट्स आ सकते हैं नजर

चंद्रयान-2 के लॉन्च होने पर शाहरुख खान ने 'यस बॉस' स्टाइल में दी बधाई, इन सितारों ने भी किए ट्वीट

Latest Bollywood News