A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कृति सेनन से राजकुमार राव तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद

कृति सेनन से राजकुमार राव तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद

सुशांत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना में हुआ था।

<p>बॉलीवुड हस्तियों ने...- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: KRITISANON बॉलीवुड हस्तियों ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद  

सुशांत सिंह राजपूत की आज 35वीं बर्थ एनिवर्सिरी है। निधन के बाद ये उनका पहला जन्मदिन है। मनोज बाजपेई से लेकर राजकुमार राव तक तमाम जानी-मानी हस्तियों ने इस खास दिन पर सुशांत को याद किया है। उनका कहना है कि भले ही वो आज इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

कृति सेनन ने सुशांत की फोटो शेयर कर लिखा- 'मैं इस तरह से आपको याद करती हूं.. बच्चों की तरह मुस्कुराना। हैप्पी बर्थडे सुश। मैं आशा करती हूं कि आप जहां भी होंगे, शांति से मुस्कुरा रहे होंगे।'

सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सिरी पर अंकिता लोखंडे ने शेयर किए अनदेखे वीडियो, कहा- मेरे पास सिर्फ यही...

सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी ने अनदेखी तस्वीरें शेयर कर लिखा- 'आपकी अति नींद में कहीं, जब आप लाइट की स्पीड में किसी ब्लैक होल में ट्रैवल कर रहे होंगे.. आपको बताना चाहता हूं कि भाई मैं आपको याद करता हूं। ये दिन फिर कभी नहीं लौटेगा।'

कियारा आडवाणी ने सुशांत को याद किया है। दोनों ने 'एमएस धोनी' बायोपिक में साथ काम किया था। 

Image Source : instagram कियारा आडवाणी ने सुशांत के साथ शेयर की फोटो

मनोज बाजपेई और सुशांत सिंह राजपूत ने 'सोनचिड़िया' मूवी में साथ काम किया था। मनोज ने ट्विटर पर लिखा- 'हमेशा तुम्हें याद करता हूं। तुम्हें और तुम्हारे काम को सेलिब्रेट करता हूं। उन पलों को याद करता हूं, जो हमने साथ बिताए थे। जहां भी हो तुम खुश रहो।'

मां के साथ सुशांत सिंह राजपूत की अनदेखी तस्वीर हुई वायरल, बहन ने लिखा- ये मुस्कान...

राजकुमार राव ने सुशांत की तस्वीर के साथ एक दिल बनाया है। बता दें कि दोनों ने 'काई पो छे' मूवी में साथ काम किया था। ये सुशांत की डेब्यू फिल्म थी। 

Image Source : instagram राजकुमार राव ने सुशांत को किया याद

टीवी एक्टर करणवीर बोहरा ने अनदेखी तस्वीर शेयर कर लिखा- 'भाई तुम जहां भी हो, मुझे यकीन है कि तुम प्यार और मुस्कान फैला रहो होगे। लव यू।"

Latest Bollywood News