1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड ने पैन पेसिफिक खिताब के लिए सानिया को दी बधाई

बॉलीवुड ने पैन पेसिफिक खिताब के लिए सानिया को दी बधाई

टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को हाल ही में पैन पेसिफिक खिताब से सम्मानित किया गया है। उन्हें इस सम्मान के लिए हिन्दी सिनेमाजगत से जुड़े सितारों बधाई दी है।

sania- India TV Hindi
sania

मुंबई: भारत की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को हाल ही में पैन पेसिफिक खिताब से सम्मानित किया गया है। उन्हें इस सम्मान के लिए हिन्दी सिनेमाजगत से जुड़े सितारों बधाई दी है। सानिया ने अपनी चेक गणराज्य की जोड़ीदार बारबोरा स्ट्रायकोवा के साथ पैन पेसिफिक महिला युगल का खिताब अपने नाम किया। सानिया और बारबोरा की जोड़ी ने शनिवार को हुई खिताबी भिडंत में चीन की चेंग लियांग और झाउजुआन यांग को सीधे सेटों में 6-1, 6-1 से मात देते हुए खिताब अपने नाम किया।

इसे भी पढ़े:-

अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ सानिया को बधाई देते हुए कहा, "जब जीत आदत बन जाए।"

जेनेलिया ने कहा, "अभी एहसास हुआ है कि मेरे कई ट्वीट सानिया को बधाई देने के लिए किए गए हैं। मैं अपनी टाईपिंग समाप्त करूं, वह और खिताब जीत लेती हैं।"

रितेश ने कहा, "जब जीत आदत बन जाए। प्यारी दोस्त को जीत की बधाई। सानिया मिर्जा।"

सोनू सूद और फरहान अख्तर ने भी दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी को बधाई दी।

सानिया को बधाई देते हुए फरहान ने कहा, "एक और बधाई। मुस्कराते रहो सानिया।"

सोनू ने कहा, "जीत की बधाई हो। इस संदेश को तुम्हारे लिए संभाले रखा था, ताकि मैं आपकी उपलब्धियां देखता रहूं। बहुत गर्व है।"

शिरिष कुंदर ने कहा, "टोरे पैन पेसिफिक ओपन खिताब जीतने के लिए बधाई।"

Latest Bollywood News