1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. PICS: ऐश्वर्या के पिता के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा पूरा बॉलीवुड

PICS: ऐश्वर्या के पिता के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा पूरा बॉलीवुड

बॉलीवुड जगत की तमाम हस्तियां ऐश्वर्या राय के पिता के अंतिम संस्कार में बच्चन परिवार को सांत्वना देने पहुंची।

ऐश्वर्या के पिता का...- India TV Hindi
ऐश्वर्या के पिता का निधन

मुंबई: बॉलीवुड में आज एक दुखद घटना घटी। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णराज राय का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज ही मुंबई के विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट में किया गया।

बॉलीवुड जगत की तमाम हस्तियां राय के अंतिम संस्कार में बच्चन परिवार को सांत्वना देने पहुंची। शाहरुख खान, रणधीर कपूर, सोनाली बेंद्रे, संजय लीला भंसाली और आशुतोष गोविरकर जैसे बॉलीवुड के कई दिग्गज कृष्णराज राय के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे थे।

72 साल के कृष्णाराज राय जनवरी से ही बीमार थे। उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

आगे की स्लाइड में देखिए अंतिम दर्शन करने पहुंचे सितारों की तस्वीर​

Latest Bollywood News