1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या राय के पिता का निधन

ऐश्वर्या राय के पिता का निधन

 Published : Mar 19, 2017 07:09 am IST,  Updated : Mar 19, 2017 07:09 am IST

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णराज राय का शनिवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया। वह कई दिनों से इसी अस्पताल में भर्ती थे। ऐश्वर्या कि प्रवक्ता ने खबर की पुष्टि की।

aish- India TV Hindi
aish Image Source : PTI

मुंबई: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णराज राय का शनिवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया। वह कई दिनों से इसी अस्पताल में भर्ती थे। ऐश्वर्या कि प्रवक्ता ने खबर की पुष्टि की।

ऐश्वर्या के पिता कई दिनों से बीमार थे और करीब 1 महीने से अस्पातल में भर्ती थे। उन्हें लिंफोमा बीमारी थी। उनका लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा था। ऐश्वर्या के पिता ने लीलावती अस्पताल के आईसीयू में लगभग 4 बजे आखिरी सांस ली।

 कृष्णराज राय आर्मी से बायोलॉजिस्ट के तौर पर रिटायर हुए थे। मूल रूप से मैंगलोर के रहने वाले राय के परिवार में पत्नी, एक बेटा आदित्य और एक बेटी ऐश्वर्या हैं। आदित्य मर्चेंट नेवी में हैं।

ऐश्वर्या के पिता की तबीयत इस साल जनवरी से खराब थी। जब वो अस्पताल में थें उस वक्त ऐश देश से बाहर छुट्टी मनाने गईं थी लेकिन पिता की खराब तबीयत की खबर सुनकर वो छुट्टी कैंसिल कराकर वापस मुंबई आ गई थीं। 

राय जब अस्पातल में थें तो ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन और सास-ससुर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की थी।

अस्पताल के बाहर अभिषेक बच्चन
Image Source : PTIअस्पताल के बाहर अभिषेक बच्चन

आपको बता दें इस बार ऐश्वर्या के पिता की खराब तबीयत की वजह से बच्चन परिवार ने होली भी नहीं मनाई।

​ ऐश्वर्या और अभिषेक ने साल 2007 में शादी की थी दोनों की एक बेटी आराध्या भी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन