1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Box Office Collection: ‘बाहुबली 2’ का बंपर धमाका, दूसरे दिन की कमाई भी 100 करोड़ के पार

Box Office Collection: ‘बाहुबली 2’ का बंपर धमाका, दूसरे दिन की कमाई भी 100 करोड़ के पार

एस एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही थी। फिल्म ने रिलीज से पहले ही डिजिटल राइट बेचकर 500 करोड़ की कमाई कर ली थी।

1- India TV Hindi
Image Source : PTI 1

नई दिल्ली: एस एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। फिल्म ने रिलीज से पहले ही डिजिटल राइट बेचकर 500 करोड़ की कमाई कर ली थी। उसके बाद फिल्म की टिकट बिक्री ने रिकॉर्ड बनाए, बुक माय शो ने दावा किया कि पहले दिन 10 लाख से ज्यादा टिकट बुक किए गए, और हर सेकेंड में 12 टिकट बुक हुए हैं। 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' भारत की इकलौती ऐसी फिल्म है जिसे हन्ड्रेड परसेंट ओपनिंग मिली है। यानि हर शो की सारी सीटें फुल थीं, और यह फिल्म पहले दिन 100 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बन गई है।

पहले दिन के आंकड़े ने सलमान खान, आमिर खान और रजनीकांत के सारे रिकॉर्ड धराशाही कर दिए। पहले दिन बाहुबली 2 ने भारत में 121 करोड़ की नेट कमाई की। हिंदी भाषा में इस फिल्म ने 41 करोड़ की ओपनिंग की जबकि साउथ में फिल्म ने 80 करोड़ की कमाई की।

इसके साथ ही बाहुबली 2 सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड बाहुबली के पास था, जिसने पहले दिन 50 करोड़ की कमाई की थी। यानि बाहुबली 2 ने बाहुबली का रिकॉर्ड ही तोड़ दिया है।

बाहुबली 2 की ओपनिंग और दूसरे दिन की कमाई में ज्यादा फर्क नहीं है। दूसरे दिन की भी सारे शो हाउसफुल गए हैं, उम्मीद की जा रही है कि दूसरे दिन भी फिल्म 100 करोड़ की कमाई कर लेगी।

'बाहुबली:द कन्क्लूजन' 2015 में आई फिल्म बाहुबली द बिगनिंग का अगला भाग है। प्रभास, राणा डग्गूबाती और अनुष्का शेट्टी की यह फिल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

Latest Bollywood News