1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आम्रपाली ने लॉन्च किए ‘बाहुबली 2’ के गहने, हैदराबाद के स्टोर में मिलेंगे फिल्म में इस्तेमाल गहने

आम्रपाली ने लॉन्च किए ‘बाहुबली 2’ के गहने, हैदराबाद के स्टोर में मिलेंगे फिल्म में इस्तेमाल गहने

 Published : Apr 29, 2017 01:53 pm IST,  Updated : Apr 29, 2017 03:17 pm IST

अब आप भी पहन सकते हैं 'बाहुबली 2' की ज्वैलरी, जी हां, आम्रपाली ज्वैलर्स ने ‘बाहुबली’ कलेक्शन की ज्वैलरी अपने स्टोर में लॉन्च की है। ये वही गहने हैं जिसे फिल्म में अनुष्का शेट्टी ने पहने थे।

1- India TV Hindi
1

नई दिल्ली: अब आप भी पहन सकते हैं 'बाहुबली 2' की ज्वैलरी, जी हां, आम्रपाली ज्वैलर्स ने ‘बाहुबली’ कलेक्शन की ज्वैलरी अपने स्टोर में लॉन्च की है। ये वही गहने हैं जिसे फिल्म में अनुष्का शेट्टी ने पहने थे। 

आपको बता दें देवसेना के गहने ऑफिशियल ज्वैलरी डिजाइनर आम्रपाली ने ही डिजाइन किए हैं, इसका स्टोरी हैदराबाद में है। फिल्म रिलीज होने के बाद आम्रपाली ज्वैलर्स ने बाहुबली 2 के कलेक्शन को अपने स्टोर में लॉन्च किया है। इसमें गोल्ड प्लैटेड ज्वैलरी, सिल्वर और कुंदन के मल्टी कलर्ड नोज रिंग, नेक्लेस, चूड़ियां, मांगटीके, ब्रेसलेट, पायल, झुमकियां, बाजूबंद और फिल्म में इस्तेमाल की गई जो भी ज्वैलरी थी सब अपने स्टोर में लॉन्च कर दिया है।

2
2

आम्रपाली के मालिक वानी सुभाष के मुताबिक बाहुबली 2 के इन गहनों को आप 600 रुपये से 58 हजार रुपये तक में खरीद सकते हैं। देशभर में आम्रपाली के 30 शोरूम हैं। हैदराबाद और जयपुर के डिजाइनर्स ने देवसेना के गहने डिजाइन किए थे। तो अगर आपको ज्वैलरी का शौक है, आप अनुष्का के फैन हैं और फिल्म में देवसेना के पहने गहने आप पहनना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका है।

एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाहुबली 2’ में प्रभास, अनुष्का शेट्टी और राणा दग्गुबाती अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन