1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Box Office: 'बाहुबली 2' ने की बंपर ओपनिंग, वर्ल्डवाइड कमाई 200 करोड़ के पार

Box Office: 'बाहुबली 2' ने की बंपर ओपनिंग, वर्ल्डवाइड कमाई 200 करोड़ के पार

 Published : Apr 29, 2017 12:31 pm IST,  Updated : Apr 29, 2017 12:34 pm IST

साल की सबसे बड़ी फिल्म 'बाहुबली 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दर्शक इस फिल्म के लिए कितने बेताब थे इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म के वीकेंड तक के टिकट अभी से हाउसफुल हो गए हैं।

1- India TV Hindi
1 Image Source : PTI

मुंबई: साल की सबसे बड़ी फिल्म 'बाहुबली 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दर्शक इस फिल्म के लिए कितने बेताब थे इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म के वीकेंड तक के टिकट अभी से हाउसफुल हो गए हैं। फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता है बल्कि कमाई के मामले में भी नए आयाम स्थापित कर रही है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही डिजिटल राइट्स बेचकर 500 करोड़ की कमाई कर चुकी है। अब फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन भी आ गया है, जिसके मुताबिक फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कुल 201 करोड़ की कमाई कर ली है।

केआरके बॉक्स ऑफिस के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन भारत में कुल 145 करोड़ की कमाई की है। यूएसए में फिल्म ने पहले दिन 33 करोड़ का कारोबार किया है, गल्फ में फिल्म ने 11 करोड़ कमाए हैं जबकि बाकि देशों में फिल्म की कमाई 12 करोड़ है। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 201 करोड़ रुपये है। वैसे आपको यहां हम बता दें यह ग्रॉस कमाई है, इसमें सरकार को जाने वाला टैक्स भी जुड़ा है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी ट्वीट करके बताया है कि फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन की कमाई के मामले में सलमान की सुल्तान और आमिर की दंगल को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि अभी तक हिंदी में फिल्म ने कितनी कमाई की इसका वास्तविक आंकड़ा नहीं आया है।

एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ में प्रभास, राणा दग्गूबाती और अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। राम्या कृष्णन और सत्यराज भी अहम किरदार निभाते नजर आए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन