1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साउथ के दूसरे रजनीकांत बने प्रभास, दूध से नहलाई गई ‘बाहुबली’ की तस्वीर

साउथ के दूसरे रजनीकांत बने प्रभास, दूध से नहलाई गई ‘बाहुबली’ की तस्वीर

 Published : Apr 28, 2017 07:17 pm IST,  Updated : Apr 28, 2017 07:20 pm IST

बाहुबली 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को लेकर लोगों की दीवानगी देखने लायक है।

1- India TV Hindi
1

नई दिल्ली: बाहुबली 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को लेकर लोगों की दीवानगी देखने लायक है। कोई बाहुबली-प्रभास की टीशर्ट पहनकर फिल्म देखने पहुंचा है तो कोई फिल्म की टिकट के लिए लाठी खा रहा है। लेकिन साउथ में प्रभास को लेकर लोगों का जो प्यार है वो देखने लायक है। साउथ से कुछ तस्वीरें आई हैं जिसमें प्रभास की तस्वीरों को लोग दूध से नहलाते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं साउथ में बाहुबली 2 के स्वागत के लिए खूब आतिशबाजी की गई।

इससे पहले ऐसी दीवानगी सिर्फ रजनीकांत के लिए देखने को मिलती थी, लेकिन अब इन तस्वीरों को देखकर लगता है प्रभास साउथ के दूसरे रजनीकांत बन गए हैं।

गौरतलब है कि फिल्म के पहले हाफ में राणा दग्गुबाती के राजा बनने की कहानी को दिखाया गया है और दूसरे हाफ में कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा का जवाब मिल ही जाता है। फिल्मकार एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्नन और सत्यारथी जैसे सितारे मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं।

Movie Review: भारतीय सिनेमा के इतिहास की मास्टरपीस है 'बाहुबली 2'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन