टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर से कितने पीछे हैं जो रूट
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर से कितने पीछे हैं जो रूट
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज अभी तक सचिन तेंदुलकर ही हैं। हालांकि अब इंग्लैंड के जो रूट उनके काफी करीब आ पहुंचे हैं। हम आपको बताएंगे कि रूट इस वक्त सचिन से कितने रन पीछे हैं, साथ ही टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में भी बताएं।
Published : Jul 24, 2026 06:01 pm IST, Updated : Jul 24, 2026 06:01 pm IST
1/6Image Source : getty
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज अभी तक सचिन तेंदुलकर ही हैं। हालांकि अब इंग्लैंड के जो रूट उनके काफी करीब आ पहुंचे हैं। हम आपको बताएंगे कि रूट इस वक्त सचिन से कितने रन पीछे हैं, साथ ही टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में भी बताएं।
2/6Image Source : getty
टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने अपने करियर में 200 टेस्ट खेलकर 15921 रन बनाए हैं। सचिन ने 51 शतक और 68 अर्धशतक लगाने का काम किया है। उन्होंने साल 1989 में डेब्यू किया था और साल 2013 तक खेलते रहे।
3/6Image Source : getty
जो रूट इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 166 टेस्ट खेलकर 14114 रन बनाए हैं। रूट ने अब तक 41 शतक और 68 अर्धशतक लगाने का काम किया है। रूट इस वक्त सचिन तेंदुलकर से केवल 1807 रन पीछे हैं। रूट ने अपना पहला मैच 2012 में खेला था और अब तक खेल रहे हैं।
4/6Image Source : getty
रिकी पोंटिंग इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। पोंटिंग ने 168 टेस्ट खेलकर 13378 रन बनाए हैं। टेस्ट में पोंटिंग ने 41 शतक और 62 अर्धशतक लगाए हैं। साल 1995 में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले पोंटिंग ने 2012 में रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।
5/6Image Source : getty
जैक कैलिस यहां नंबर चार पर आते हैं। कैलिस ने 166 टेस्ट मैच खेलकर 13289 रन बनाए हैं। उनके नाम टेस्ट में 45 शतक और 58 अर्धशतक दर्ज हैं। कैलिस ने साल 1995 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था और साल 2013 में रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया।
6/6Image Source : getty
राहुल द्रविड़ नंबर पांच पर इस लिस्ट में आते हैं। राहुल ने 164 टेस्ट खेलकर 13288 रन बनाए हैं। द्रविड़ के नाम 36 शतक और 63 अर्धशतक हैं। उन्होंने 1996 में टेस्ट डेब्यू किया और साल 2012 में संन्यास ले लिया। उन्हें भारत के अब तक महानतम खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है।