इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज
सचिन तेंदुलकर के नाम कई सालों तक भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड रहा, जो अब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ दिया है। आइए जानते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में...
Published : Jul 24, 2026 08:39 pm IST, Updated : Jul 24, 2026 08:39 pm IST
1/5Image Source : AFP
सचिन तेंदुलकर के नाम कई सालों तक भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड रहा, जो अब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ दिया है। आइए जानते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में...
2/5Image Source : AFP
युवराज सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने 18 साल 300 दिन की उम्र में ये कारनामा किया था। युवराज ने अक्टूबर 2000 में नैरोबी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में 84 रन बनाए थे। उस समय उनकी उम्र 18 साल और 300 दिन थी। यह पारी उनके शानदार इंटरनेशनल करियर की शुरुआती यादगार पारियों में गिनी जाती है।
3/5Image Source : AFP
भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने जनवरी 2004 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 62 रन की शानदार पारी खेली थी। उस समय उनकी उम्र 18 साल और 299 दिन थी।
4/5Image Source : AFP
इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड कई सालों तक क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम रहा। सचिन ने नवंबर 1989 में फैसलाबाद टेस्ट के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल और 213 दिन की उम्र में अपने इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक लगाया था। लगभग 37 सालों तक सचिन के नाम ये रिकॉर्ड रहा।
5/5Image Source : AFP
जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले गए पहले T20I मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में तूफानी 50 रन बनाकर इतिहास रच दिया। 15 साल और 118 दिन की उम्र में वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए।