Moto G Max की कीमत में भारी कटौती, दिवाली सेल में हजारों रुपये हुआ सस्ता
Moto G Max की कीमत में भारी कटौती, दिवाली सेल में हजारों रुपये हुआ सस्ता
Motorola के इस साल लॉन्च हुए 7000mAh बैटरी वाले फोन Moto G Max की कीमत में भारी कटौती की गई है। जुलाई में लॉन्च हुआ यह फोन फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में 7000 रुपये तक सस्ता मिलेगा।
Published : Nov 03, 2026 07:04 pm IST, Updated : Nov 03, 2026 07:05 pm IST
1/5Image Source : motorola
Motorola ने इस साल अगस्त में अपना 7000mAh की दमदार बैटरी वाला G Max फोन लॉन्च किया है। मोटोरोला का यह फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर चल रही बिग बैंक दिवाली सेल में यह फोन 7,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है।
2/5Image Source : motorola
मोटोरोला का यह फोन भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में लॉन्च किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 27,999 रुपये में आता है। इसे तीन कलर ऑप्शन - Pantone Alaskan Blue, Pantone Malaga और Pantone Stargazer में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट सेल में यह फोन 19,499 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं।
3/5Image Source : motorola
मोटोरोला जी सीरीज के इस लेटेस्ट फोन में 6.72 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो FHD+ रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस से लैस है। फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i इस्तेमाल किया है।
4/5Image Source : motorola
Moto G Max में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट मिलता है, जिसके साथ 6GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी और 30W टर्बो फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। फोन में Android 16 पर बेस्ड Hello UI ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। मोटोरोला के इस नए लॉन्च हुए फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल 5G, WiFi 5, Bluetooth 5.1, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स मिलेंगे।
5/5Image Source : motorola
फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है। यह फोन मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी से लैस है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। मेन कैमरा में कंपनी ने Sony LYTIA 600 सेंसर यूज किया है। साथ ही, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा मिलता है।