1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. दिवाली से पहले कर लें गंदे सोफे और गद्दों की सफाई, नोट कर लें सही तरीका

दिवाली से पहले कर लें गंदे सोफे और गद्दों की सफाई, नोट कर लें सही तरीका

दिवाली से पहले घर के सोफे और गद्दों की सफाई सबसे ज़रूरी होती है, चलिए जानते हैं इन्हें अच्छी तरह से साफ करने का बेहीतरीन तरीके

Written By: Poonam Yadav
Published : Nov 03, 2026 05:48 pm IST,  Updated : Nov 03, 2026 05:48 pm IST
दिवाली का त्योहार आने से पहले लोग घर के कोने-कोने की सफाई में जुट जाते हैं। ऐसे में फर्श, दीवारों और किचन की सफाई तो हो जाती है, लेकिन सोफे और गद्दों की सफाई अक्सर छूट जाती है। अगर, आपके घर के सोफे और गद्दे भी गंदे हो गए हैं, तो दिवाली से पहले इन्हें साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके।
1/5 Image Source : UNSPLASH

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल: गद्दे और फैब्रिक वाले सोफे पर सबसे पहले बेकिंग सोडा छिड़क दें। इसे 20 से 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें, ताकि यह सारी बदबू और नमी सोख ले। इसके बाद वैक्यूम क्लीनर या किसी सख्त फैब्रिक ब्रश से इसे अच्छी तरह साफ कर लें।
2/5 Image Source : UNSPLASH
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल: गद्दे और फैब्रिक वाले सोफे पर सबसे पहले बेकिंग सोडा छिड़क दें। इसे 20 से 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें, ताकि यह सारी बदबू और नमी सोख ले। इसके बाद वैक्यूम क्लीनर या किसी सख्त फैब्रिक ब्रश से इसे अच्छी तरह साफ कर लें।
भारी फर्नीचर की सफाई: अगर सोफा भारी है और उसे खिसकाना मुश्किल है, तो पुरानी लंबी डंडी या छड़ी में सूती कपड़ा या पुराना मोजा बांधकर सोफे के नीचे और पीछे जमी धूल निकाल लें। सोफे के कुशन कवर और गद्दों के कवर को उतारकर धो लें या जरूरत हो तो ड्राई क्लीन करा लें।
3/5 Image Source : UNSPLASH
भारी फर्नीचर की सफाई: अगर सोफा भारी है और उसे खिसकाना मुश्किल है, तो पुरानी लंबी डंडी या छड़ी में सूती कपड़ा या पुराना मोजा बांधकर सोफे के नीचे और पीछे जमी धूल निकाल लें। सोफे के कुशन कवर और गद्दों के कवर को उतारकर धो लें या जरूरत हो तो ड्राई क्लीन करा लें।
नेचुरल लिक्विड क्लीनर: एक बर्तन में पानी लें और उसमें थोड़ा सा माइल्ड शैंपू और नींबू का रस मिलाकर झाग बना लें। अब एक साफ सूती कपड़े या स्पंज को इस मिश्रण में डुबोकर अच्छी तरह निचोड़ लें। इस नम कपड़े से सोफे के हैंडल्स और पूरे फैब्रिक को हल्के हाथ से स्क्रब करें।
4/5 Image Source : UNSPLASH
नेचुरल लिक्विड क्लीनर: एक बर्तन में पानी लें और उसमें थोड़ा सा माइल्ड शैंपू और नींबू का रस मिलाकर झाग बना लें। अब एक साफ सूती कपड़े या स्पंज को इस मिश्रण में डुबोकर अच्छी तरह निचोड़ लें। इस नम कपड़े से सोफे के हैंडल्स और पूरे फैब्रिक को हल्के हाथ से स्क्रब करें।
धूप दिखाएं: गद्दे को साफ करने के लिए कुछ देर के लिए धूप में जरूर रखें, ताकि उसमें मौजूद सीलन और कीटाणु खत्म हो जाएं। गद्दे की सतह पर जमी धूल और डस्ट माइट्स को हटाने के लिए वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें। अगर वैक्यूम क्लीनर न हो, तो सूखे ब्रश से साफ करें।
5/5 Image Source : UNSPLASH

Advertisement