1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से कर दिया इन्कार, हेड कोच ने बताई पूरी बात

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से कर दिया इन्कार, हेड कोच ने बताई पूरी बात

 Published : Jul 24, 2026 04:41 pm IST,  Updated : Jul 24, 2026 04:41 pm IST

वेस्टइडीज और पाकिस्तान के बीच 25 जुलाई से पहला टेस्ट मैच शुरू होगा, इससे पहले वेस्टइंडीज टीम का ऐलान किया गया। इस बीच पता चला है कि अल्जारी जोसफ ने खुद ही इस सीरीज में पाकिस्तान के​ खिलाफ खेलने से मना कर दिया है।

alzarri joseph- India TV Hindi
अल्जारी जोसफ Image Source : AP

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 25 जुलाई को खेला जाएगा। इससे पहले एक बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसफ ने खुद ही पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर दिया है। इस बात का खुलासा टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने किया है। 

डब्ल्यूटीसी के तहत खेली जाएगी वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की ओर से टीम का ऐलान किया गया है। इस बीच वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा ​है कि अल्जारी जोसफ ने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैच खेलने से मना किया है। सैमी ने कहा कि जोसेफ ने खुद ही खेलने से इन्कार किया है। सैमी बोले कि जोसफ चोट से वापसी कर रहे है और अब वे खेलना चाहते तो उन्हें टीम में हर हाल में चुना जाता, लेकिन वे उन्होंने मना किया है। इससे टीम को नुकसान होगा। 

​निजी कारणों का हवाला देकर अल्जारी ने खेलने से किया मना

जब सैमी से इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया। साथ ही ये भी जोड़ा कि ये फैसला उनके निजी अधिकारों से बाहर का है। सैमी ने कहा कि ये निर्णय वेस्टइंडीज बोर्ड करेगा कि अगर कोई खिलाड़ी सीरीज खेलने इन्कार करता है तो क्या करना चाहिए। अल्जारी जोसफ वेस्टइंडीज बोर्ड के अनुबंधित खिलाड़ी हैं। ऐसे में उनका ये फैसला भारी भी पड़ सकता है। 

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज पहला मैच 25 जुलाई को पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा

पाकिस्तान की बात की जाए तो टीम पहले ही वेस्टइंडीज पहुंच चुकी है। पहला मैच 25 जुलाई को भारतीय समय अनुसार शाम साढ़े सात बजे से पोर्ट ऑफ स्पेन में खेलना जाना है, जो कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। इस बार डब्ल्यूटीस यानी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिक में पाकिस्तान टीम सबसे नीचे हैं, वेस्टइंडीज की टीम उससे एक पायदान आगे है। यानी दो नीचे की टीमों के बीच ये मुकाबला खेला जाएगा। जाहिर है कि जब मैच खत्म होगा, तब अंक तालिका की रैंकिंग में नहीं तो कम से कम पीसीटी में तो बदलाव जरूर आएगा। 

यह भी पढ़ें 

फिर शुरू होगा टेस्ट का रोमांच, शाम से रात तक चलेगा मुकाबला, WTC अंक तालिका में भी आएगा बदलाव

ODI World Cup 2027 क्वालिफायर की जंग हुई रोमांचक, अब किस टीम ने एंट्री हुई करीब करीब पक्की

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल