1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने स्क्वाड का किया ऐलान, जोशुआ बिशप को पहली बार मिली जगह

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने स्क्वाड का किया ऐलान, जोशुआ बिशप को पहली बार मिली जगह

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 24, 2026 07:32 am IST,  Updated : Jul 24, 2026 07:32 am IST

वेस्टइंडीज की टीम को अपने घर पर 25 जुलाई से पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसको लेकर उन्होंने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है और पहली बार जोशुआ बिशप को टेस्ट टीम में जगह मिली है।

West Indies Cricket Team- India TV Hindi
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम Image Source : AP

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की टीम के बीच में 25 जुलाई से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे संस्करण का भी हिस्सा है। पाकिस्तान ने इस सीरीज के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान काफी पहले कर दिया था, तो वहीं अब मेजबान वेस्टइंडीज ने भी 15 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है। वेस्टइंडीज ने पहली बार टेस्ट में 26 साल बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज जोशुआ बिशप को शामिल किया है, तो वहीं किर्क मैकेंजी की वापसी हुई है। तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ इस टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं जिन्होंने व्यक्तिगत कारणों के चलते खुद को चयन के लिए उपलब्ध नहीं बताया था।

बिशप का घरेलू क्रिकेट में दिखा शानदार प्रदर्शन

विंडीज टेस्ट टीम में पहली बार शामिल किए गए जोशुआ बिशप को लेकर बात की जाए तो उनका घरेलू क्रिकेट में पिछले काफी समय से शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा था। बिशप ने 25 फर्स्ट क्लास मैचों में 23.90 के शानदार औसत के साथ कुल 119 विकेट हासिल किए हैं। बिशप पिछले तीन सीजन में वेस्टइंडीज चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने में कामयाब रहे हैं, जिसमें उनके खाते में कुल 91 विकेट हैं। पाकिस्तान के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में स्क्वाड में वापसी करने वाले किर्क मैकेंजी को जॉन कैंपबेल की जगह पर शामिल किया गया है जो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के चलते बाहर हो गए। दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 25 जुलाई से तारोबा के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा तो वहीं दूसरा टेस्ट 6 अगस्त से पोर्ट ऑफ स्पेन के मैदान पर होगा।

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वाड

रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उपकप्तान), जोशुआ बिशप, तेगनारायण चंद्रपॉल, जोशुआ डी सिल्वा, जस्टिन ग्रीव्स, कावेम हॉज, शे होप, अमीर जांगू, शमार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, किर्क मैकेंजी, कीमो पॉल, केमार रोच, जायडन सील्स।

WTC के इस साइकल में दोनों टीमों की हालत है खराब

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के साइकल में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान दोनों की स्थिति काफी खराब रही है। विंडीज टीम ने जहां इस चक्र में अब तक खेले 10 मुकाबलों में से सिर्फ एक में जीत हासिल की है तो वहीं पाकिस्तान भी चार मैच खेलने के साथ एक में जीत हासिल कर सकी है। ऐसे में उनके लिए अपनी स्थिति को प्वाइंट्स टेबल में थोड़ा बेहतर करने के लिए यह सीरीज काफी अहम रहने वाली है।

ये भी पढ़ें

एशियन गेम्स 2026 का क्रिकेट शेड्यूल जारी, सिर्फ इस स्थिति में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर

पाकिस्तान 2027 में करेगा इंग्लैंड का दौरा, WC से पहले दोनों टीमों की होगी बड़ी परीक्षा, खेले जाएंगे 5 मुकाबले

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल