1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी टेस्ट टीम से हुई शाहीन अफरीदी की छुट्टी, इंग्लैंड-वेस्टइंडीज सीरीज के लिए घोषित किया स्क्वाड

पाकिस्तानी टेस्ट टीम से हुई शाहीन अफरीदी की छुट्टी, इंग्लैंड-वेस्टइंडीज सीरीज के लिए घोषित किया स्क्वाड

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 05, 2026 01:16 pm IST,  Updated : Jul 05, 2026 01:16 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट में जहां एकबार फिर से बाबर आजम को कप्तानी जिम्मेदारी सौंप दी है तो वहीं उन्होंने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे के लिए स्क्वाड का ऐलान करने के साथ अपने प्रमुख तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को ड्रॉप कर दिया है।

Shaheen Afridi And Babar Azam- India TV Hindi
शाहीन अफरीदी और बाबर आजम Image Source : AFP

पाकिस्तान क्रिकेट टीम भविष्य में आगे बढ़ने की जगह बैक गियर अपनी गाड़ी में लगाते हुए दिख रही है। पीसीबी ने आगामी वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के दौरे पर खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के स्क्वाड का ऐलान करने के साथ कुछ चौंकाने वाले फैसले भी लिए हैं, जिसमें उन्होंने शान मसूद को कप्तानी की जिम्मेदारी से हटाने के साथ बाबर आजम को एकबार फिर से कप्तान बना दिया है। वहीं इसके अलावा टेस्ट स्क्वाड में कुछ बड़े बदलाव भी देखने को मिले हैं और उसमें उनके स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

शाहीन के साथ हसन अली और नौमान को किया गया ड्रॉप

पीसीबी ने बाबर आजम जिन्होंने साल 2024 के दिसंबर महीने में आखिरी बार पाकिस्तानी टेस्ट टीम की कप्तानी की थी उनको फिर से ये जिम्मेदारी सौंपने के साथ स्क्वाड में भी कुछ बड़े बदलाव किए हैं। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दोनों दौरों के लिए घोषित की गई पाकिस्तानी टेस्ट स्क्वाड को लेकर बात की जाए तो उसमें शाहीन अफरीदी के अलावा हसन अली और नौमान अली को भी बाहर कर दिया गया है। वहीं इसके अलावा टीम के ऐलान के समय पाकिस्तानी सेलेक्टर आकिब जावेद ने जानकारी दी कि शकील को फिटनेस की समस्या के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए नहीं चुना गया है और उम्मीद है कि वह इंग्लैंड दौरे से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे। वहीं 16 सदस्यीय पाकिस्तानी स्क्वाड में मोहम्मद अली और आमिर जमाल की वापसी हुई है। इसके अलावा उबैद शाह, स्पिनर अली उस्मान और अवैस जफर को पहली बार शामिल किया गया है।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम का स्क्वाड

बाबर आजम (कप्तान), शान मसूद, आमिर जमाल,  सलमान अली आगा, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अजान अवैस, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उबैद शाह, मोहम्मद अवैस जफर, मोहम्मद गाजी गौरी, साजिद खान।

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे पर पाकिस्तान को खेलने हैं कुल 5 टेस्ट

पाकिस्तानी टीम को जुलाई महीने के आखिर में वेस्टइंडीज दौरे पर रवाना होना है जहां उनको 2 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसमें पहला मुकाबला 25 जुलाई से त्रिनिडाड के स्टेडियम में खेला जाएगा तो वहीं दूसरा टेस्ट मैच 2 अगस्त से त्रिनिडाड के ही स्टेडियम में होगा। इस सीरीज के खत्म होने के बाद पाकिस्तानी टीम को इंग्लैंड के दौरे पर रवाना होना है जहां वह तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले के मैदान पर 19 अगस्त से खेलेगी, तो वहीं दूसरा टेस्ट 27 अगस्त से लॉर्ड्स के स्टेडियम में खेला जाएगा और सीरीज का आखिरी मुकाबला 9 सितंबर से एजबेस्टन के मैदान पर होगा।

ये भी पढ़ें

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का हुआ बंटाधार, 5 साल बाद लगातार तीन मैचों में मिली हार

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया का हुआ बुरा हाल, जीत के लिए तरसे चैंपियन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल