1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS LIVE SCORE: भारत और ऑस्ट्रेलिया की ए टीमों के बीच वनडे मुकाबला, यहां देखें लाइव स्कोर

IND vs AUS LIVE SCORE: भारत और ऑस्ट्रेलिया की ए टीमों के बीच वनडे मुकाबला, यहां देखें लाइव स्कोर

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Oct 06, 2026 01:29 pm IST,  Updated : Oct 06, 2026 01:55 pm IST

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच आज पुडुचेरी में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया की कमान इस सीरीज के लिए रुतुराज गायकवाड को सौंपी गई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बैटिंग कर रही है।

यश ठाकुर- India TV Hindi
यश ठाकुर Image Source : PTI

ऑस्ट्रेलिया की ए क्रिकेट टीम इस वक्त भारत के दौरे पर है। पहले दो टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं और अब वनडे सीरीज शुरू हो चुकी है। हालांकि ये सभी मुकाबले अनाधिकारिक हैं, यानी इन्हें इंटरनेशनल मैच का दर्जा हासिल नहीं है। भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच पहला मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। आप यहां नीचे इस मैच का लाइव स्कोर देख सकते हैं। मैच पुडुचेरी में हो रहा है।

भारतीय टीम की कमान रुतुराज गायकवाड के हाथ में, ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी नाथन मैकस्वीनी कर रहे हैं

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेली गई दो टेस्ट मैचों की सीरीज भारत ने जीत ली थी। सीरीज का पहला मैच भारत ने 162 रनों के भारी अंतर से अपने नाम किया था, इसके बाद दूसरा मैच ड्रॉ रहा, यानी ये बराबरी पर समाप्त हुआ। अब तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। भारतीय टीम की कप्तानी रुतुराज गायकवाड कर रहे हैं। वहीं टीम में इंटरनेशनल मैच खेल चुके कई खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी नाथन मैकस्वीनी कर रहे हैं। वे भी एक इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन टेस्ट खेल चुके हैं। 

11 अक्टूबर को खेला जाएगा सीरीज का आखिरी मुकाबला

वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज है, इसके बाद दूसरा मैच 9 अक्टूबर यानी शुक्रवार को खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 11 अक्टूबर को खेला जाएगा। सभी मुकाबले पुडुचेरी के क्रिकेट एसोसिएशन सीचेम ग्राउंड पर खेले जा रहे हैं। इस सीरीज के दौरान भारतीय खिलाड़ी जिस तरह का प्रदर्शन करेंगे, उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। जल्द ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया जाना है।


इंडिया A की प्लेइंग XI: साई सुदर्शन, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अरशद खान, यश ठाकुर। 

ऑस्ट्रेलिया A की प्लेइंग XI: सैम कोन्स्टास, मिशेल ओवेन, जोश फिलिप (विकेट कीपर), नाथन मैकस्वीनी, लियाम स्कॉट, निखिल चौधरी, विल सदरलैंड (कप्तान), टॉड मर्फी, स्पेंसर जॉनसन, रिले मेरेडिथ, महली बियर्डमैन।

भारत A स्क्वाड: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, निशांत सिंधु, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, गुरजपनीत सिंह, यश ठाकुर, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, कुमार कुशाग्र, विप्रज निगम। 

ऑस्ट्रेलिया A स्क्वाड: मिचेल ओवेन, सैम कोंस्टास, जोश फिलिप (विकेट कीपर), नाथन मैकस्वीनी (कप्तान), लियाम स्कॉट, निखिल चौधरी, जैक एडवर्ड्स, एरॉन हार्डी, बेन ड्वारशुइस, महली बियर्डमैन, स्पेंसर जॉनसन, तनवीर संघा, टॉड मर्फी, लैचलन शॉ, विल सदरलैंड। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।