1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारत को गंदा और अराजक बताने वालों को ऑस्ट्रियाई महिला ने दिखाई सच्चाई, एक से बढ़कर एक खूबियां गिनाईं

भारत को गंदा और अराजक बताने वालों को ऑस्ट्रियाई महिला ने दिखाई सच्चाई, एक से बढ़कर एक खूबियां गिनाईं

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Jul 24, 2026 07:17 pm IST,  Updated : Jul 24, 2026 07:33 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इसमें ऑस्ट्रियाई महिला ने भारत को गंदा और अराजक बताने वालों को सच्चाई दिखाई है।

Austrian woman video, Austrian woman in india, Austrian woman viral post, viral post - India TV Hindi
ऑस्ट्रियाई महिला की पोस्ट वायरल। Image Source : IG/@VINAYAK.KATRIN

एक ऑस्ट्रियाई कंटेंट क्रिएटर जिनकी शादी एक भारतीय व्यक्ति से हुई है उनकी पोस्ट इन दिनों काफी वायरल हो रही है। महिला ने भारत के बारे में फैली कई भ्रान्तियों को व्यवस्थित रूप से नकारने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। भारत यात्रा के अपने अनुभवों को शेयर करते हुए उन्होंने प्रदूषण, भीषण गर्मी, शोर और सुरक्षा से संबंधित चीजों पर बेबाकी से अपनी राय रखी। 

इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट

इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर @vinayak.katrin नामक हैंडल से शेयर किया गया हे। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, 'भारत के बारे में ये बातें सुनकर मैं थक चुकी हूं। हां, भारत में कुछ जगहों पर स्वच्छता की समस्या है, और इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। लेकिन यह पूरी सच्चाई नहीं है। हर देश में ऐसे स्थान होते हैं जहां कूड़ा-कचरा या प्रदूषण होता है। भारत में भी मनमोहक पहाड़, प्रकृति, स्वच्छ नदियां, खूबसूरत गांव और कई ऐसे स्थान हैं जहां लोगों में सिविक सेंस काफी बेहतर है और वे अपने आसपास के वातावरण का ध्यान रखते हैं।' 

महिला को भारत के पहाड़ और समुद्री तट भाए

उन्होंने आगे कहा कि, 'भारत के बड़े शहर भीड़भाड़ वाले और अराजक लग सकते हैं, लेकिन देश में शांत पहाड़, शांत समुद्र तट, जंगल, गांव और ऐसे स्थान भी हैं जहां आप पूर्ण शांति का अनुभव कर सकते हैं। बहुत से लोग भूल जाते हैं कि भारत में हिमालय पर्वतमाला है। लद्दाख जैसी जगहों पर तापमान शून्य से भी नीचे जा सकता है। भारत में बर्फ, सर्दी, विभिन्न प्रकार की जलवायु और कई ऋतुएं होती हैं। यहाँ हर जगह सिर्फ गर्मी ही नहीं होती।'  

नकारात्मक विचारों को किया खारिज

भारत को लेकर फैली कई भ्रान्तियों को खारिज करते हुए वे बोलीं कि, 'हर देश की अपनी अलग-अलग सुगंध होती है। भारत अविश्वसनीय रूप से विविधतापूर्ण है, इसलिए आपको यहां कई अलग-अलग सुगंधों का अनुभव होता है..मसाले, भोजन, फूल, अगरबत्ती, मंदिर और प्रकृति की सुगंध।' देश में भोजन करने को लेकर प्रचलित गलत धारणाओं के बारे में बात करते हुए, उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि थोड़ी सी सावधानी बरतने पर स्वच्छ विकल्प आसानी से मिल जाते हैं।

फूड सिक्योरिटी पर कही ये बात 

ऑस्ट्रियाई महिला ने कहा कि, 'खाने की सुरक्षा इस बात पर निर्भर करती है कि आप कहां खाते हैं। ठीक वैसे ही जैसे दुनिया में कहीं भी होता है। बेशक, आपको जगह का चुनाव सोच-समझकर करना चाहिए, लेकिन भारत में अनगिनत स्वच्छ रेस्तरां, कैफे और खाने की जगहें हैं जहाँ आप सुरक्षित रूप से भोजन कर सकते हैं। मेरे अनुभव में, मैंने बिना किसी समस्या के कई शानदार भोजन किए हैं।'राज्यों की विशाल जनसांख्यिकीय और भौगोलिक विविधता पर उन्होंने कहा कि, 'भारत दुनिया के सबसे विविधतापूर्ण देशों में से एक है। दक्षिण भारत से लेकर हिमालय तक, पूर्वोत्तर से लेकर राजस्थान तक, लोग दिखने में बिल्कुल अलग हो सकते हैं, अलग-अलग भाषाएं बोल सकते हैं, अलग-अलग परंपराओं का पालन कर सकते हैं और उनकी संस्कृति भी अलग-अलग हो सकती है।' 

'हर देश में अच्छे और बुरे लोग मौजूद' 

एक यात्री के रूप में उन्होंने रोजमर्रा की सुरक्षा और मानवीय संबंधों को समझने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'दुनिया में कोई भी जगह 100% सुरक्षित नहीं है। हर देश में अच्छे और बुरे लोग होते हैं। भारत में मेरा व्यक्तिगत अनुभव यह रहा कि कई लोग अविश्वसनीय रूप से मिलनसार, मददगार और मेहमाननवाज थे।' उन्होंने आगे कहा, 'कुछ लोगों ने मुझे परिवार की तरह माना, और मेरी कुछ सबसे करीबी दोस्ती भारतीयों के साथ हुई है। बेशक, आप जहां भी यात्रा करें, हमेशा समझदारी से काम लें।'उन्होंने अराजक शहरों और शांत स्थलों के बीच संतुलन की ओर इशारा किया और कहा कि, 'हां! कुछ शहर यातायात और हॉर्न के शोर से भरे हो सकते हैं। लेकिन भारत में ऐसी जगहें भी हैं जो गहरी शांति से भरी हैं- पहाड़, मंदिर, जंगल और शांत क्षेत्र जहां आप पूरी तरह से दुनिया से अलग हो सकते हैं।' 

ऐतिहासिक विरासतों पर दी प्रतिक्रिया 

देश की समृद्ध ऐतिहासिक गहराई पर उन्होंने कहा, 'हां, भारत में गरीबी मौजूद है, और यह मेरे लिए दिल दहला देने वाली बात है। लेकिन भारत का इतिहास कहीं अधिक जटिल है। यह कभी दुनिया के सबसे समृद्ध देशों में से एक था।' उन्होंने अपनी पोस्ट का समापन भारत यात्रा की तस्वीरों की एक गैलरी के साथ किया। पहली तस्वीर का शीर्षक है, 'भारत के बारे में वे मिथक जिन पर लोग आज भी विश्वास करते हैं।' अन्य फोटोज इन प्रचलित स्टीरियोटाइप को सीधे तौर पर गलत साबित करती हैं। उदाहरण के लिए, एक स्लाइड में उन्होंने 'यहां बहुत शोर है' कैप्शन के साथ एक शांत पहाड़ी झरने की तस्वीर लगाई है।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस पोस्ट पर कुछ यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं भी दीं। एक यूजर ने लिखा कि, 'जब आप भारत में हर जगह घूम लेंगे, तब आपको पता चलेगा कि यह कितना सुंदर है।' 

दूसरे ने लिखा कि, 'लोग गिलास को आधा खाली देखते हैं, वे यह नहीं देखते कि यह आधा भरा हुआ है।'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'भारत खूबसूरत है।'

गौरतलब है कि, इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की महिला ने भारत की सोलो ट्रिप की थी। उन्होंने भी भारत की कई खूबियों को गिनाया है। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें - 

ऑस्ट्रेलियाई व्लॉगर ने बताया हर किसी को भारत की यात्रा क्यों करनी चाहिए, Viral Video देख फूले नहीं समाए यूजर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।