1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय टीम में लंबे समय के बाद वापसी पर सामने आया मयंक यादव का दर्द, कहा - देश के लिए खेलने को लेकर मिली प्रेरणा

भारतीय टीम में लंबे समय के बाद वापसी पर सामने आया मयंक यादव का दर्द, कहा - देश के लिए खेलने को लेकर मिली प्रेरणा

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 24, 2026 02:52 pm IST,  Updated : Jul 24, 2026 02:52 pm IST

जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे के मैदान पर खेले गए पहले टी20 मैच में भारतीय टीम की तरफ से प्लेइंग 11 में तेज गेंदबाज मयंक यादव को भी शामिल किया गया था, जिन्होंने लंबे समय के बाद मैदान पर वापसी करने के साथ अपनी तेज गेंदबाजी से सभी को काफी प्रभावित किया।

Mayank Yadav- India TV Hindi
मयंक यादव Image Source : AP

भारत और जिम्बाब्वे के बीच में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेला गया, जिसमें भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में लंबे समय के बाद तेज गेंदबाज मयंक यादव को शामिल किया गया। अपनी तेज गति के चलते आईपीएल 2024 में चर्चा में आने वाले मयंक यादव ने सभी का ध्यान खींचा था, जिसके बाद उन्हें जल्द ही भारतीय टीम से भी खेलने का मौका मिल गया, लेकिन बैक इंजरी और फिटनेस की अन्य परेशानियों के चलते वह पिछले काफी लंबे समय से बाहर चल रहे थे। आईपीएल 2026 के सीजन में भी मयंक यादव सिर्फ चार मुकाबले ही खेलने में कामयाब हो सके थे। अब उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी वापसी के बाद दिए बयान में अपने दर्द को भी बयां किया है।

खुद को मोटिवेटेड रखना बहुत मुश्किल था

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में मयंक यादव ने मुकाबले की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल करते हुए अपने कमबैक का ऐलान शानदार तरीके से किया। वहीं उन्होंने इस मैच में अपने चार ओवर्स की गेंदबाजी में सिर्फ 18 रन देने के साथ 2 विकेट हासिल किए। वहीं मयंक को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला जिसमें उन्होंने दिए अपने बयान में कहा कि खुद को मोटिवेटेड रखना बहुत मुश्किल था जिसमें दो साल का यह जो गैप मेरे लिए था वह काफी चुनौतीपूर्ण था। उस दौरान चीजें मेरे बिल्कुल भी पक्ष में नहीं थी क्योंकि मैं सिर्फ 22 या 23 साल का था। मुझे उस उम्र में इतना कुछ देखना पड़ा। मुझ खुद वापसी करने के लिए खुद को प्रेरित रखना था जिसमें मुझे देश के लिए खेलने लौटना मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा थी।

मयंक ने पारी की पहली गेंद पर दूसरी बार हासिल किया विकेट

टी20 इंटरनेशनल में मयंक यादव अब भारतीय टीम के ऐसे गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जो 2 या उससे अधिक बार पारी की पहली गेंद पर विकेट हासिल करने में कामयाब हो सके हैं। मयंक यादव ने दूसरी बार ये कारनामा किया है, जिसमें उन्होंने इससे पहले साल 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में ऐसा किया था। वहीं अब मयंक यादव भारत के सिर्फ चौथे ऐसे गेंदबाज हैं जो 2 या उससे अधिक बार टी20 इंटरनेशनल मैच की पारी की पहली गेंद पर विकेट हासिल करने में कामयाब हो सके हैं। उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने तीन बार, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप ने 2-2 बार ये कारनामा किया है।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने अपने खास सेलिब्रेशन स्टाइल के पीछे का खोला राज, कहा - मैं किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले रहा

अब कब खेला जाएगा भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 मुकाबला, मैच शुरू होने का वक्त भी नोट कीजिए

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल