1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अब कब खेला जाएगा भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 मुकाबला, मैच शुरू होने का वक्त भी नोट कीजिए

अब कब खेला जाएगा भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 मुकाबला, मैच शुरू होने का वक्त भी नोट कीजिए

 Published : Jul 24, 2026 10:55 am IST,  Updated : Jul 24, 2026 10:55 am IST

भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने जीत लिया है। अब शनिवार और रविवार को बैक टू बैक बचे हुए दो मैच खेले जाएंगे। मैच भारतीय समय अनुसार शाम साढ़े बजे से शुरू हो जाएगा।

shreyas iyer and tilak varma- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा Image Source : AP

भारत और जिम्बाब्वे के बीच इस वक्त टी20 सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला टीम इंडिया ने जीतकर सीरीज में बढ़त बना ली है। अब दो और मैच बचे हैं। इन दो मैचों की तारीख जान लीजिए, क्योंकि अब इनके बीच गैप नहीं है। बैक टू बैक मैच खेले जाएंगे। साथ ही मैच शुरू होने का वक्त भी अभी से जान लीजिए। भारतीय टीम के पास सीरीज जीतने का भी मौका होगा। हालांकि टीम की कोशिश होगी कि जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ किया जाए, ताकि जो हार पिछले कुछ वक्त में मिली हैं, उनसे पार पाया जा सके। 

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मिली पहली जीत

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने आखिरकार पहली जीत दर्ज कर ली है। इससे पहले उनकी कप्तानी में जो सात मैच खेले गए, उसमें से छह में टीम को हार मिली थी और एक मैच बारिश के कारण रद हो गया था। सात मैचों के बाद श्रेयस ने पहली जीत हासिल की है। गुरुवार को भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को सात विकेट से आसानी से हरा दिया। इस मैच में जहां एक ओर पहले गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाते हुए जिम्बाब्वे को छोटे स्कोर पर रोक दिया, वहीं इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन की जबरदस्त बल्लेबाजी से टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के बाद कप्तान श्रेयस ने युवा बल्लेबाज वैभव जमकर तारीफ भी की।

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के बचे हुए मैच 25 और 26 जुलाई को शाम साढ़े चार बजे से खेले जाएंगे

अब अगर आगे के मैचों की बात की जाए तो ये 25 और 26 जुलाई को खेले जाएंगे। यानी शनिवार और रविवार को बैक टू बैक मैच हैं, ये दोनों मैच हरारे में खेले जाएंगे। यानी पहले और दूसरे मैच के बीच केवल एक दिन का गैप और इसके बाद लगातार मैच खेले जाएंगे। टीम इंडिया अगर अगला मैच भी जीतने में कामयाब रही तो सीरीज उसके नाम हो जाएगी। तीसरा मैच जीतते ही टीम इंडिया क्लीन स्वीप कर देगी। इस बीच मैच के वक्त की बात की जाए तो ये भारतीय समय अनुसार दोपहर बाद साढ़े चार बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी चार बजे टॉस होगा। 

एक जीत से टीम का मनोबल फिर से बढ़ा हुआ आया नजर

भारतीय टीम का मनोबल आयरलैंड और इंग्लैंड से हार के बाद टूटा सा नजर आने लगा था, जो अब इस पहले मैच में जीत के बाद वो थोड़ा सा बढ़ा हुआ ​दिखने लगा है। टीम की कोशिश जरूर ये होगी कि तीन के तीन मैच जीते जाएं। देखना होगा कि श्रेयस अय्यर अगले दो और बचे हुए मैचों में किस तरह की कप्तानी करते हैं। सभी की नजर इन मैचों पर होगी। 

यह भी पढ़ें

कप्तान श्रेयस अय्यर ने बांधे वैभव सूर्यवंशी की तारीफों के पुल, कहा - उसका कॉन्फिडेंस बहुत पक्का है

एशियन गेम्स 2026 का क्रिकेट शेड्यूल जारी, सिर्फ इस स्थिति में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल